Tag: Israel air strike

इजरायल-हमास संघर्ष का एक साल: किसने क्या खोया, क्या पाया?

इज़रायल में हमास के हमले और इसके बाद शुरू हुए युद्ध को एक साल पूरा हो चुका है. इस दौरान तकरीबन पचास हज़ार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. लेबनान, फिलिस्तीन, इजरायल में लगातार बरस रहे राकेट, बम और मिसाइलों के धमाकों में दुनिया विश्व युद्ध की आहट सुन रही है. इस दौरन शांति स्थापित करने के तमाम प्रयास नाकाम रहे हैं. लेकिन इन तमाम बातों के बीच यह समय इस बात का आकलन करने का है कि इस युद्ध से अभी तक हासिल क्या हुआ है और इसमें शामिल तमाम पक्षों में से कौन अपने लक्ष्यों को पाने में ... Read more

इजरायल ने लेबनान भेजा 'महफूज जगह जाने' का अलर्ट, हिज्बुल्लाह के 300 ठिकानों पर बमबारी में 182 की मौत

बेरुत/तेहरान: गाजा में फिलीस्तीन के साथ जारी जंग के बीच इजरायल ने मिडिल ईस्ट देश लेबनान में हिज्बुल्लाह संगठन के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इजरायल की मिलिट्री ने सोमवार को एक बयान जारी कर एयर स्ट्राइक की जानकारी दी. इजरायल के डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 (स्थानीय समयानुसार भोर 3:30 बजे) से सुबह 7:30 बजे के बीच हिज्बुल्लाह के 300 ठिकानों पर मिसाइल और रॉकेट से करीब 150 हमले किए गए. इजरायल के एयर स्ट्राइक में अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है. कम से कम 700 लोग जख्मी बताए जा रहे ... Read more