Tag: Karnataka
“कर्नाटक सरकार मठों के अनुदान में से लेती है 30% कमीशन “: धर्मगुरु
आरोपों को लेकर सीएम बोम्मई ने कहा, हम जांच करेंगे और मामले की गहराई में जाएंगे बेंगलुरु : ठेकेदार खुदकुशी मामले में पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर लगे गंभीर आरोपों के बाद कर्नाटक सरकार फिर निशाने पर है. एक लिंगायत ‘धर्मगुरु’ ने राज्य की बासवराज बोम्मई सरकार पर मठों के कल्याण और विकास के लिए निर्धारित अनुदान में से 30 फीसदी ‘कमीशन’ लेने का आरोप लगाया है.मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि उन्होंने इन आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है और इस मामले की तह तक जाएंगे. यह आरोप ऐसे समय आया है जब 12 अप्रैल को उडुपी के ... Read more
जानिए कौन हैं बसवराज बोम्मई, जिनके सर पर अब होगा कर्नाटक की सत्ता का ताज
नई दिल्ली: बसवराज बोम्मई कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. 61 वर्ष के बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुबली में हुआ था. एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं. उन्होंने भूमाराद्दी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 1982 में बीई की डिग्री ली. बसवराज बोम्मई इस साल के शुरुआत में कर्नाटक के गृह मंत्री बनाए गए थे. वे कर्नाटक विधा्नसभा के 2004 से 2008 तक भी सदस्य रहे हैं. यह भी पढ़ें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का पूरा नाम बसवराज सोमप्पा बोम्मई है. कर्नाटक के गृह मामले, कानून, संसदीय मामले के ... Read more
येदियुरप्पा की कुर्सी जाने की अटकलों पर संशय बरकरार, कर्नाटक के मंत्री ने दिल्ली में डाला डेरा
बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म (फाइल फोटो) नई दिल्ली/बेंगलुरु,: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि, उनके इस्तीफे पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है. सीएम की कुर्सी जाने की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने रविवार को संकेत दिया कि वह कब तक सत्ता में रहेंगे इसकी गारंटी नहीं है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के रूप में दो साल पूरे होने पर येदियुरप्पा सोमवार को इस्तीफा दे सकते हैं. येदियुरप्पा की कुर्सी जाने के कयासों के बीच, कर्नाटक के एक मंत्री ... Read more