Tag: Basavaraj Bommai

Bengaluru Flooding: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जलभराव की स्थिति के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को बेंगलुरु में जलभराव के लिए अप्रत्याशित बारिश और पिछली कांग्रेस सरकारों के “कुशासन” को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुश्किल का सामना करते हुए शहर में बारिश से उपजी समस्याओं को दूर करने की चुनौती स्वीकार की है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े. पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में हो रही बारिश के कारण बहुत से इलाके जलमग्न हैं और जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. इस बीच, शहर के सिद्धपुरा में ... Read more

डीके शिवकुमार का बोम्मई सरकार पर निशाना, बोले- “देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है कर्नाटक”

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है. बेंगलुरु: कांग्रेस (Karnataka) ने कर्नाटक की बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि कर्नाटक देश की भ्रष्टाचार (corruption) की राजधानी बन गया है. अगले साल राज्य में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बीजेपी राज्य में हिजाब, हलाल मांस और हाल ईदगाह भूमि पर गणेश चतुर्थी समारोह जैसे सांप्रदायिक मुद्दों को ला रही है.एनडीटीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा, “कर्नाटक देश की भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया ... Read more

“कर्नाटक सरकार मठों के अनुदान में से लेती है 30% कमीशन “: धर्मगुरु

आरोपों को लेकर सीएम बोम्‍मई ने कहा, हम जांच करेंगे और मामले की गहराई में जाएंगे बेंगलुरु : ठेकेदार खुदकुशी मामले में पूर्व मंत्री केएस ईश्‍वरप्‍पा पर लगे गंभीर आरोपों के बाद कर्नाटक सरकार फिर निशाने पर है. एक लिंगायत ‘धर्मगुरु’ ने राज्‍य की बासवराज बोम्‍मई सरकार पर मठों के कल्‍याण और विकास के लिए निर्धारित अनुदान में से 30 फीसदी ‘कमीशन’ लेने का आरोप लगाया है.मुख्‍यमंत्री बासवराज बोम्‍मई ने कहा कि उन्‍होंने इन आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है और इस मामले की तह तक जाएंगे. यह आरोप ऐसे समय आया है जब 12 अप्रैल को उडुपी के ... Read more

जानिए कौन हैं बसवराज बोम्मई, जिनके सर पर अब होगा कर्नाटक की सत्ता का ताज

नई दिल्ली: बसवराज बोम्मई कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. 61 वर्ष के बसवराज बोम्मई  का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुबली में हुआ था. एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं. उन्होंने भूमाराद्दी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 1982 में बीई की डिग्री ली. बसवराज बोम्मई इस साल के शुरुआत में कर्नाटक के गृह मंत्री बनाए गए थे. वे कर्नाटक विधा्नसभा के 2004 से 2008 तक भी सदस्य रहे हैं. यह भी पढ़ें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का पूरा नाम बसवराज सोमप्पा बोम्मई है. कर्नाटक के गृह मामले, कानून, संसदीय मामले के ... Read more

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

बेंगलुरु: कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे. इसका फैसला भाजपा विधायकों की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया . बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी- भी शामिल थे. न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. इससे पहले दिन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की थी.