Tag: Madhya Pradesh
MP: केंद्र से ‘फटकार’ के बाद भी राज्य सरकार सुस्त, पोषण आहार देने की ओर नहीं उठा रही ठोंस कदम
सरकारी स्कूलों में बच्चों को पोषणयुक्त आहार मिले, इस बाबत देश में एकीकृत बाल विकास योजना लागू हुई. लेकिन मध्यप्रदेश में इस योजना पर खुद महालेखा परीक्षक ने सवाल उठाए. हालांकि, सरकार इसे ड्राफ्ट रिपोर्ट बताकर पूरे मामले को खारिज करने में लगी हुई है. हालांकि, यही खत बताता है कि 12 अगस्त को महिला बाल विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव को रिपोर्ट भेजी गई. आखिरी पैरे में साफ लिखा गया कि 2 हफ्ते तक जवाब नहीं मिला तो माना जाएगा कोई जवाब नहीं है और इसे कैग 2020-21 की रिपोर्ट में भेज दिया जाएगा. स्थिति ये है कि आज ... Read more
MP के पोषण आहार घोटाला में ‘चारा घोटाले’ जैसी ही गड़बड़ी, अब गृहमंत्री बोल रहे CAG की रिपोर्ट अंतिम सत्य नहीं
भोपाल: मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए दिए जाने वाली पोषण आहार योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता की खबर है. सीएजी की रिपोर्ट में इस बारे में कई खामियों को उजागर किया गया है. सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक, योजना का लाभ लेने वालों की पहचान, उत्पादन, अनाज बांटने और क्वालिटी कंट्रोल में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है. यह भी पढ़ें इस घोटाले पर राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि CAG की रिपोर्ट अंतिम नहीं है बल्कि प्रक्रिया का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इसकी लोख लेखा समिति परीक्षण करती ... Read more
“मामा का अनाज घोटाला….”: पोषण आहार योजना को लेकर घिरे CM शिवराज सिंह चौहान पर विपक्ष का हमला
लाखों ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं जाते उनके नाम पर करोड़ों का राशन बांटा गया. खास बातें पोषण आहार योजना में घोटाला
शिवराज सिंह चौहान के पास है मंत्रालय
वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण में गड़बड़ी पाई गई है भोपाल: मध्य प्रदेश की पोषण आहार योजना में बड़ा घोटाला हुआ है. ये मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है. ये घोटाला सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने शिवराज सिंह चौहान को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले व्यापम घोटाले से युवाओं का भविष्य बर्बाद किया था. अब ... Read more
MP : पोषण आहार योजना में बड़ा घोटाला, CM शिवराज सिंह चौहान के पास है ये मंत्रालय
एनडीटीवी द्वारा हासिल की गई एकाउंटेंट जनरल की रिपोर्ट बताती है कि यह महत्वाकांक्षी योजना कोविड के दौरान दो साल के ब्रेक के बाद पूरी तरह से फिर से शुरू हो गई, लेकिन इसने स्कूली बच्चों को भूखा रखा और निराश कर दिया. घोटाले का पैमाना कुछ ऐसा है कि 6 टेक होम राशन (THR) बनाने वाले संयंत्रों / फर्मों ने 6.94 करोड़ की लागत वाले 1125.64 एमटी टीएचआर का परिवहन करने का दावा किया. वाहन डेटाबेस के सत्यापन के बाद पता चला कि इस्तेमाल किए गए वाहन वास्तव में मोटरसाइकिल, कार, ऑटो और टैंकर के रूप में पंजीकृत थे. ... Read more
MP: बच्चों और महिलाओं को राशन बांटने में बड़ा ‘गड़बड़झाला’, पढ़ें – कैसे भ्रष्टाचार की बली चढ़ी जनता की गाढ़ी कमाई
एनडीटीवी को मध्य प्रदेश के एकाउंटेंट जेनरल की 36 पन्नों की एक गोपनीय रिपोर्ट मिली है, जिसमें बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, लाभार्थियों की पहचान में अनियमितता, स्कूली बच्चों के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त भोजन योजना के वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण में गड़बड़ी पाई गई है. रिपोर्ट के कुछ गंभीर निष्कर्ष 2021 के लिए टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के लगभग 24 प्रतिशत लाभार्थियों की जांच पर आधारित थे. इस योजना के तहत 49.58 लाख पंजीकृत बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार दिया जाना था. इनमें 6 महीने से 3 साल की उम्र के 34.69 लाख बच्चे, 14.25 लाख गर्भवती महिलाएं और ... Read more