Tag: Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 1255 पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर 2021 से पहले करें आवेदन

एमपी उच्च न्यायालय भर्ती 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पोस्ट पर बंपर वैकेंसी निकली है. इस भर्ती के संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अलग-अलग कुल 1255 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक कैंडिडेट्स मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एक उम्मीदवार एक ही पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है. एक से ज्यादा आवेदन करने पर सारी ऐप्लिकेशन रद्द कर दी जाएगी. पढ़ें क्या है भर्ती की तिथि और कैसे कर सकते हैं आवेदन. इस तरह करें आवेदन अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ... Read more

बदल गई MPPEB PAT 2021 परीक्षा की तारीख, जानिए अब कब होगा एग्जाम

एमपीपीईबी पैट 2021: अगर आपने मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2021 के लिए आवेदन कर रखा है तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल MPPEB ने इस एग्जाम की पहले से तय तारीख में बदलाव किया है. अब यह एग्जाम 8 दिसंबर 2021 को होगा. परीक्षा के नए शेड्यूल को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. आइए जानते हैं क्यों किया गया है बदलाव. क्या हुआ है बदलाव मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस बदलाव को लेकर जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसमें बताया गया है कि अब 5, 6 और ... Read more

Madhya Pradesh: आलू के किसानों के लिये इंतजार का फल मीठा नहीं रहा

देवास के चंदाना गांव के करीब में कोल्ड स्टोरेज में बोरियों में आलू भरा पड़ा है. वहां के किसान कल्याण पटेल कहते हैं एक बीघे में 7-8 क्विंटल आलू पैदा होता है, आज ढाई तीन रु मिल रहे हैं, जेब से पैसे लग रहे हैं क्योंकि भाव 3 रु किलो से ऊपर गया नहीं. कोल्ड स्टोरेज में एक कट्टे को रखने का खर्चा 150-200 रु. आता है, मेरे 300-400 कट्टे रखे हैं जो बेचूंगा कोल्ड स्टोरेज के पैसे भरने में चला जाएगा. वहीं राजेन्द्र पटेल का कहना है बाहर आलू की निकासी नहीं है इसलिये भाव नहीं मिल रहा है. ... Read more

मध्य प्रदेश में 20 सितंबर से खुलेंगे 1 से 5वीं तक के स्कूल, ये हैं गाइडलाइंस

मध्य प्रदेश में पहली से पांचवीं तक के स्कूल 20 सितंबर से खुलेंगे भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य सरकार ने 20 सितंबर से 50% उपस्थिति के साथ कक्षा 1 से 5 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने (Schools Reopen ) का फैसला किया है. ये फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक में लिया गया. कक्षा 8, 10 और 12 के लिए छात्रावास और बोर्डिंग स्कूलों को 100% क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा जबकि कक्षा 11 को 50% क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा. इसके लिए सरकार द्वारा गाइडलाइंस भी जारी की गई ... Read more

MP News: रावरखेड़ी में स्थापित होगी बाजीराव पेशवा की 28 फीट ऊंची प्रतिमा, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

बाजीराव पेशवा की स्मारक पर पहुंचे शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया. (फाइल फोटो) भोपाल: मध्यप्रदेश के रावरखेड़ी में बाजीराव पेशवा का समाधि स्थल खनिज माफियाओं के कारण जमींदोज होने की कगार पर है. अवैध खनन के चलते स्मारक को नुकसान पहुंच रहा है. आज गुरुवार को जनआर्शिवाद यात्रा के दौरान रावरखेड़ी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाजीराव पेशवा स्मारक रावेरखेड़ी को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है. दोनों नेताओं ने ऐलान किया कि बाजीराव पेशवा की 28 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. पेशवा की समाधि स्थल पर ... Read more

VIDEO : MP में नौकरी मांग रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल

VIDEO : MP की चयनित महिला शिक्षिकाएं CM को राखी बांधने पहुंची BJP दफ्तर पुलिस के लाठीचार्ज की वजह से सुमेर सिंह बड़ोल जैसे कई युवकों को चोट लगी, उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस ने बर्बतापूर्ण व्यवहार किया, कई युवाओं को चोट आई है. वहीं गोपाल प्रजापति ने कहा ऐसा लगता है कि रोजगार मांगना गुनाह हो गया. वहीं दिनेश ठाकुर का कहना था इन्होंने लाठी मारी बोलने की स्थिति नहीं है चक्कर आ रहा है. वहीं मनोज रजक कहने लगे पानी तो दिया जाए, 1 घंटे से बैठे हैं कितनी असंवेदनशील सरकार है. ... Read more

Madhya Pradesh: शिवराज सरकार में प्रसूताओं को एंबुलेंस मुहैया नहीं, खाट पर तय करनी पड़ रही लंबी दूरी

मध्यप्रदेश में एंबुलेंस सेवा का बुरा हाल. भोपाल: गांव-गांव तक सड़क, बिजली और शौचालय पहुंचाने का दावा करने वाली शिवराज सरकार में कई जिलों से प्रसूताओं को खाट पर ले जाने की तस्वीरें आम हैं. कहीं सड़क की वजह से जननी एक्सप्रेस नहीं पहुंच पाती, तो कहीं जननी एक्सप्रेस ही नहीं है. महामारी के दौर में भी एंबुलेंस को लेकर ये तस्वीरें बदली नहीं हैं, जबकि सबसे ज्यादा बजट स्वास्थ्य विभाग पर ही खर्च हो रहा है. @ChouhanShivraj सरकार में कई जिलों से प्रसूताओं को खाट पर ले जाने की तस्वीरें आम हैं.कहीं सड़क की वजह से जननी एक्सप्रेस नहीं ... Read more

MP: ‘टच वाले मोबाइल नहीं है, बच्‍चे करें क्‍या ‘, कोरोना महामारी में ऑनलाइन टीचिंग ने गरीब बच्‍चों को किया ‘ऑफलाइन’

कर्नाटक के कुछ गांवों में ‘नेट’ की पहुंच नहीं, ऑनलाइन क्‍लास के लिए बस स्‍टैंड बना छात्रों का ‘ठिकाना’ भोपाल से 630 किलोमीटर दूर, आदिवासी बहुल बालाघाट में ढीमर टोला में ज्यादातर मज़दूर रहते हैं. वहां पहुंचने पर पाया कि कुछ खेलने में जुटे हैं, कुछ किताबें पकड़े हैं. ये बच्‍चे ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित हैं. 10 साल का अतुल चौथी में हैं. बहन प्रियंका तीसरी में. इनके घर में मोबाइल नहीं है.एबीसीडी तक पढ़ना मुश्किल है. धार जिले के मनावर में 13 साल के तुषार सातवीं में हैं. कोरोना महामारी के कारण डेढ़ साल से स्कूल नहीं गए. ऑनलाइन ... Read more

MP News: कोरोना जांच में घटिया टेस्ट किट का इस्तेमाल, कांग्रेस ने लगाया घोटाले का आरोप

“हमने नाक का टेस्ट करवाया बच्चों का सास ससुर और छोटी बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई, बड़ी बेटी की पॉजिटिव, तबीयत ज्यादा खराब हुई तो स्कैन करवाया 70 परसेंट संक्रमण बताया गया… नाक से टेस्ट असंतोषजनक हुआ, रिपोर्ट भी सही नहीं आई खामियाजा ये भुगतना पड़ा कि अपने अपनों से छूट गये.” आयुष्मान भारत योजना से इलाज में मध्यप्रदेश रहा फिसड्डी? भोपाल में ही नेहरू नगर में रहने वाले कुंदन पंजाबी के घर में भाई-मां-भाभी समेत 5 लोगों की मौत हो गई. इनकी भी शिकायत है कि जांच में गफलत से तबीयत बिगड़ी. वो कहते हैं, ‘”मेरे भाई ने वेंटिलेटर ... Read more