Tag: mahabharat

श्रीकृष्ण एक्टर नीतीश भारद्वाज के घर छिड़ी महाभारत, आईएएस अधिकारी पत्नी पर बेटियों से नहीं मिलने देने का लगाया आरोप

टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी आईएएस अधिकारी पत्नी ने उनकी दो बेटियों को अगवा कर लिया है और उन्हें उनसे मिलने नहीं दे रही हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारद्वाज ने बुधवार को भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. शिकायत में, एक्टर ने दावा किया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में कार्यरत उनकी पत्नी स्मिता घाटे, जो वर्तमान में भोपाल में तैनात ... Read more