Tag: Maharashtra

“सबसे जटिल प्रोजेक्‍ट” : NDTV से बोले धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्‍ट के CEO

एसवीआर श्रीनिवास ने बताया कि हम प्रोजेक्‍ट को लेकर डिजिटल सर्वे का काम शुरू हो चुका है और इसके तहत सभी लोगों के दस्‍तावेज स्‍कैन किए जाएंगे. साथ ही उन्‍होंने कहा कि बारिश का समय छोड़कर आठ महीने के अंदर सर्वे पूरा करने की कोशिश रहेगी. उन्‍होंने सर्वे की व्‍यापकता के बारे में बताते हुए कहा, “सिर्फ घरों का सर्वे नहीं होगा, बल्कि दुकान, इंडस्ट्रीज, स्कूल, मंदिर-मस्जिद सबका सर्वे होगा. धारावी में फिजिकल सर्वे भी होगा और सोशियो-इकोनॉमिक सर्वे भी होगा.” श्रीनिवास ने कहा कि दस्तावेजों में आधार कार्ड या वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना जरूरी होगा.  कोई नहीं ... Read more

लड़कियों को छेड़ने और फोन पर अश्लील वीडियो देखने वाले बेटे की पिता ने कर दी हत्या

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक व्यक्ति ने अपने किशोर बेटे के फोन पर अश्लील वीडियो देखने और स्कूल में लड़कियों को छेड़ने से परेशान होकर उसकी जहर पिलाकर हत्या कर दी. विजय बट्टू नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि हत्या की वारदात पिछले महीने हुई थी.  पुलिस को 13 जनवरी को एक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी. जल्द ही उसे एक लड़के का शव मिलने की सूचना मिली. परिवार ने शव की पहचान अपने लापता बेटे विशाल के रूप में की. बाद में पोस्ट मार्टम से पता चला कि ... Read more

1फरवरी से भारत रंग महोत्सव का होगा आयोजन, महाराष्ट्र के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने आज दुनिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) के 25वें वर्ष की घोषणा की . यह कार्यक्रम 1 फरवरी से 21 फरवरी, 2024 तक होने वाला है . देश के 15 शहरों में फैले इस 21-दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में 150 से अधिक प्रदर्शन, कार्यशालाएं, चर्चाएं और मास्टरक्लास शामिल होंगे . इस वर्ष भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. यह भी पढ़ें “वसुधैव कुटुंबकम-वंदे भारंगम” है टैगलाइन इस प्रेस वार्ता को एनएसडी सोसाइटी के अध्यक्ष परेश रावल, भारंगम के रंगदूत पंकज त्रिपाठी, एनएसडी निदेशक चितरंजन त्रिपाठी, ... Read more

रेत माफिया ने नागपुर में अधिकारी को ट्रक से कुचलने की कोशिश की

प्रतीकात्मक तस्वीर नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में कथित रूप से अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रक चालक ने रविवार सुबह एक महिला अधिकारी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले महिला अधिकारी और उनके सहकर्मियों ने अवैध रेत ले जा रहे आठ वाहनों को जब्त किया था. यह भी पढ़ें अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर मानसर-तुमसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोटीटोक गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध रूप से खनन किए गए रेत के परिवहन को रोकने ... Read more

मुंबई में खसरा बना ‘बड़ा खतरा’, अब तक 15 मासूम गंवा चुके जान, बड़े भी हो रहे बीमार

प्रतीकात्‍मक फोटो मुंबई : महानगर मुंबई खसरे का प्रकोप झेल रहा है. शहर में अब तक 15 मासूमों की जान इस बीमारी के कारण जा चुकी है, इनमें से 86% दो साल से छोटे बच्चे थे. बच्‍चों को होने वाली इस संक्रामक बीमारी की चपेट में बड़े भीआ रहे हैं. 19 साल के प्रवेश कुमार मैकेनिक का काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करते हैं. करीब दो सप्‍ताह पहले वे खसरे (Measles)की चपेट में आ गए थे. अब जाकर वे ठीक हो पाए हैं. प्रवेश बताते हैं, “दो हफ़्ते पहले बुख़ार आया और फिर बदन पर दाने आ गए. बच्‍चे ... Read more

महाराष्ट्र में श्रद्धा वालकर के गृहनगर में हुई अंतरधार्मिक शादी का रिसेप्शन रद्द

श्रद्धा वालकर और उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला वसई के रहने वाले थे (फ़ाइल फोटो). मुंबई: श्रद्धा वालकर की हत्या के मद्देनजर महाराष्ट्र के वसई शहर में स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रद्द कर दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली में महरौली में 27 साल की श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी. वह पालघर जिले के वसई शहर की रहने वाली थी. एक समाचार चैनल के संपादक ने शुक्रवार की सुबह स्वागत समारोह के आमंत्रण की एक तस्वीर ट्वीट की और हैशटैग ‘लवजिहाद’ और ... Read more

महाराष्ट्र : अहमदनगर में फिर बढ़े लंपी वायरस के मामले, चार दिनों में 176 मवेशियों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर में लंपी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो) महाराष्ट्र के अहमदनगर में लंपी वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच अहमदनगर में लंपी वायरस के कारण 176 मवेशियों की मौत हुई है जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. अहमदनगर के किसान रघुनाथ आढव के पास केवल एक गाय थी जिससे उनका घर चलता था लेकिन तीन दिन पहले लंपी वायरस के चलते इस गाय की मौत हो गई. प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के बाद मवेशियों की मौत की संख्या बढ़ी ... Read more

MAH CET 2022: महाराष्ट्र सीईटी एमबीए रिजल्ट के लिए इन क्रेडेंशियल्स के साथ हो जाए तैयार 

MAH CET 2022: महाराष्ट्र सीईटी एमबीए रिजल्ट के लिए इन क्रेडेंशियल्स के साथ हो जाए तैयार  नई दिल्ली: MAH CET 2022: महाराष्ट्र सीईटी एमबीए की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी. महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल एमएएच सीईटी रिजल्ट (MAH CET 2022 result) की घोषणा बहुत जल्द जारी करेगा. एमएएच एमबीए सीईटी 2022 का रिजल्ट की घोषणा महाराष्ट्र सीईटी (Maharashtra CET) के आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर ऑनलाइन माध्यम में की जाएगी. एमएएच सीईटी एमबीए रिजल्ट (MAH CET MBA/MMS result 2022) सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर एमएएच सीईटी रिजल्ट 2022 को स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध होगा, जिसे उम्मीदवार ... Read more