Tag: MCD Elections 2022
MCD Elections LIVE Updates : एमसीडी का बॉस कौन? सभी 250 वार्डों पर वोटिंग आज
एमसीडी चुनावों के लिए मतदान आज दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए आज सभी 250 वार्ड के लिए रविवार को मतदान होगा. इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है. एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा और नतीजे 7 दिसंबर को सामने आएंगे. MCD को 1958 में स्थापित किया गया था. 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान इसे तीन हिस्सों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में बांट दिया गया था हालांकि इस साल फिर से तीनों ... Read more
एमसीडी चुनाव : बीजेपी का धुंआधार चुनाव प्रचार; विपक्षी दलों पर जमकर वार, 10 प्रमुख बातें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली के मटियाला में रोड शो हुआ. नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Elections) के लिए प्रचार चरम पर पहुंच चुका है. चुनाव में मौजूद प्रमुख प्रतिद्वंदी बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. नेताओं की ओर से विरोधियों के लिए तंजों और ‘विभिन्न विशेषणों’ का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. बीजेपी के ओर से तमाम दिग्गज नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. एमसीडी के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और 7 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी. मामले ... Read more
नगर निगम चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली वासियों से किया बड़ा वादा
बीजेपी नेता ने कहा कि यह लोगों को उनके रहने की स्थिति को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए उन्नत एफएआर के प्रावधान के साथ उनकी पुरानी जीर्ण-शीर्ण आवासीय संरचनाओं का पुनर्विकास या पुनर्निर्माण करने में मदद करेगा. पिछले छह दशकों में एफएआर 1962 की योजना में 133 से ऊपर चला गया है. मास्टर प्लान 2001 के तहत वर्ष 1981 में इसे 167 तक बढ़ा दिया गया था. पिछले साल यह 200 हो गया. अब मास्टर प्लान 2041 के तहत होना है. अब “पुनर्निर्माण एफएआर” तोड़फोड़ और पुनर्निर्माण के लिए लागू होने वाली योजना बनाई गई है, जो 260 से ... Read more
‘अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं, दिल्ली के प्रचार मंत्री हैं’: BJP सांसद गौतम गंभीर
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर साधा निशाना. नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Elections 2022) के चार दिन पहले दिल्ली के सभी 7 सांसदों ने गुरुवार को पदयात्रा निकाली. इस दौरान पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. संविधान क्षेत्र से ज्यादा क्रिकेट के कॉमेंट्री बॉक्स में ज्यादा दिखने के आम आदमी पार्टी के आरोपों पर गौतम गंभीर ने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘जब दिल्ली डूब रही थी, तब विपश्यना करने मैं नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल गए थे. जब दिल्ली में ... Read more
ओवैसी ने MCD चुनाव के लिए किया प्रचार, बोले- “राजनीति में उसी को सुना जाता है, जिसका नुमाइंदा चुना जाता है..”
ओवैसी ने कहा कि जिस इलाके में मुसलमान, दलित, आदिवासी रहते हैं, वहां विकास नहीं होता. ये विकास इसलिए नहीं करवाया जाता है, क्योंकि यहां मुसलमान और दलित रहते हैं. ये तीन पार्टी कभी नहीं चाहेगी कि जमीनी सतह के लोग सियासी लीडर बना लें. आपने सालों से कांग्रेस को वोट दिया, फिर आम आदमी पार्टी को वोट दिया, लेकिन सोचिए आपको क्या हासिल हुआ. आपकी लीडरशिप कहां है. आप आम आदमी पार्टी को जीताते हैं, लेकिन वो विधायक गुंगे हो जाते हैं. एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, “कोविड शुरू हुआ तो सबसे पहले तबलीगी जमात पर आरोप लगाए गए. दिल्ली ... Read more
“कूड़े के पहाड़ का कलंक मिटाने का दिन है चार दिसंबर”, MCD चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोले गोपाल राय
एमसीडी चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बोले गोपाल राय नई दिल्ली: दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग ने राजधानी में नगर निगम चुनाव (MCD) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. MCD चुनाव के तहत 4 दिसंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. MCD चुनाव के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मैं तो साफ कर देना चाहता हूं कि बीजेपी ने दिल्ली को जो कूड़े का पहाड़ का कलंक दिया है, इस बार चार दिसंबर का दिन ... Read more