Tag: MP Varun Gandhi sent cycles

MP : छात्रों की मदद के लिए सांसद वरुण गांधी आए आगे, आगर-मालवा के बच्चों के लिए भिजवाई साइकिलें

भोपाल: कुछ दिनों पहले एनडीटीवी ने एक खबर दिखाई थी कि कैसे मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले साढ़े पांच लाख बच्चे असमंजस में हैं. स्कूल खुले महीनों हो गये, लेकिन उन्हें सरकारी साइकिल नहीं मिली है. कुछ जिलों में सरकार पायलट के तहत साइकिल खरीदने वाउचर देने वाली थी, तो कुछ जिलों में प्रशासन रेट के फेर में अटका है. खबर को देखने के बाद सरकार ने अबतक कुछ नहीं किया, लेकिन बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने आगर-मालवा के बच्चों को साइकिल उपहार में दी है.   यह भी पढ़ें