Tag: nainital ITI

पाईन्स ITI का शानदार इतिहास, 1955 से युवाओं को सिखा रहा काबिलियत के गुर

नैनीताल के पाईन्स स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की अपनी खास पहचान है. यह संस्थान समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है. यहां गरीब वर्ग के युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है. ITI के प्रिंसिपल राजेश राजपूत ने बताया कि संस्थान की स्थापना गंगा दत्त पांडे ने साल 1955 में की थी. उस समय वह ही यहां के प्रधानाध्यापक थे. ITI से पहले यहां गांधी विद्या निकेतन स्कूल हुआ करता था. इस स्कूल की स्थापना 1947 में गंगा पांडे ने ही की थी. कुछ समय बाद उन्होंने यह 30 एकड़ में फैली जमीन हरिजन समाज कल्याण को सौंप दी. ... Read more