Tag: Narayana Murthy

ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति, जिन्हें भारत के साथ ब्रिटेन से भी है प्यार

साउथेम्प्टन में जन्मे नए प्रधानमंत्री इस बारे में बता चुके हैं कि अक्षता के करीब आने के लिए कैसे उन्होंने अपनी कक्षा के कार्यक्रम को बदल दिया. इस युगल ने 2006 में बेंगलुरु में दो दिवसीय समारोह में शादी की थी. उनकी दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं जो स्कूल जाती हैं. कर से सबंधित मुद्दे के उठने के बीच अक्षता ने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘ऋषि ने हमेशा इस तथ्य का सम्मान किया है कि मैं भारतीय हूं और मुझे अपने देश पर उतना ही गर्व है जितना कि उन्हें अपने देश पर.’ ... Read more

दामाद ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर नारायण मूर्ति ने दी प्रतिक्रिया…

नई दिल्‍ली : इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं.” 42 वर्षीय सुनक  ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व पद की दौड़ में जीत हासिल की और अब वह ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं. नारायणमूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को ईमेल के माध्यम से दी गई अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘ऋषि को बधाई. हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं.” ... Read more