Tag: Notice to 18 schools

सीबीएसई ने ‘डमी’ छात्रों के दाखिले का पता लगाने के लिए 29 स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘डमी’ छात्रों के दाखिले का पता लगाने के लिए दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 29 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बोर्ड के सचिव हिमांशु गुप्ता के अनुसार, सीबीएसई के एक अधिकारी और एक संबद्ध स्कूल के प्राधानाचार्य वाली कुल 29 टीम ने निरीक्षण किया. ये निरीक्षण बुधवार और बृहस्पतिवार को किए गए. गुप्ता ने कहा, ‘‘निरीक्षण किए गए अधिकांश स्कूलों को बोर्ड के संबद्धता उपनियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, क्योंकि उन्होंने छात्रों की वास्तविक हाजिरी के रिकॉर्ड से अधिक छात्रों ... Read more