Tag: Om Birla

फिर ठंडे बस्ते में गया वक्फ बिल? विपक्षी MPs की मांग पर JPC का बढ़ेगा कार्यकाल, कल संसद में पेश होगा प्रस्ताव

नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर आम सहमति लिए बनाई गई JPC (जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी) की बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. JPC की 8वीं बैठक दिल्ली में बुलाई गई थी. विपक्षी दलों ने 29 नवंबर को ड्राफ्ट रिपोर्ट पेश करने के चेयरमैन के फैसले पर असहमति जाहिर की. हंगामे के बीच विपक्षी दलों के सदस्यों ने JPC के एक्सटेंशन की मांग करते हुए मीटिंग का बहिष्कार कर दिया. विपक्षी नेता यह तर्क देते हुए JPC की बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए कि आगे कोई कदम उठाने से पहले JPC के एक्सटेंशन पर विचार किया जाना चाहिए. ... Read more

उपराष्ट्रपति ने संसद भवन परिसर में किया प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, अब एक जगह ही जगह होंगी महापुरुषों की मूर्तियां

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा-स्थल का उद्घाटन किया. यहां स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य नेताओं की वे सभी प्रतिमाएं रखी गई, जो पहले संसद परिसर में विभिन्न स्थानों पर रखी गई थीं. लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शिलापट्ट के अनावरण के बाद गणमान्यजनो ने प्रेरणा स्थल में स्थापित प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद भवन परिसर के अंदर 15 महापुरुषों और महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं और उनका देश के इतिहास, संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यह उल्लेख करते हुए कि ये प्रतिमाएं संसद भवन ... Read more

विधायिकाओं में चर्चा गरिमापूर्ण हो, राष्ट्रपति-राज्यपाल के अभिभाषण की दौरान न हो कोई व्‍यवधान : लोकसभा स्‍पीकर

नई दिल्‍ली : लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने कहा है कि विधायिकाओं में वाद-विवाद और चर्चा गरिमापूर्ण होनी चाहिए और प्रत्येक सदस्य को इस तरह से आचरण करना चाहिए जिससे सदन की गरिमा और मर्यादा में वृद्धि हो. बिरला ने यह विचार संसद भवन परिसर में देश के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्‍यक्‍त किए. उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रपति और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए. बिरला ने सुझाव दिया कि पीठासीन अधिकारी नियमित रूप से बैठक करें और इन मुद्दों पर चर्चा करें ताकि विधानसभाओं में सार्थक ... Read more