Tag: school fire

नाइजीरिया के स्कूल में लगी भीषण आग, 17 बच्चों की मौत

अबुजा: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक इस्लामिक स्कूल में लगी आग में कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बुधवार को जम्फारा राज्य के कौरा नमोदा जिले में यह भीषण हादसा हुआ. जब आग लगी, तब स्कूल में करीब 100 बच्चे मौजूद थे. एजेंसी के मुताबिक सत्रह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, एजेंसी का कहना है कि अधिकारियों ने गुरुवार को आग ... Read more

चीन में स्कूल के एक छात्रावास में लगी आग, 13 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के हेनान प्रांत के नानयांग शहर के फैंगचेंग काउंटी में एक स्कूल छात्रावास में आग लगने से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रात 11 बजे स्थानीय अग्निशमन विभाग को दुशु टाउन के यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल के छात्रावास में आग लगने की सूचना मिली। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 11:38 बजे आग बुझा दी गई।       एक व्यक्ति घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने ... Read more