Tag: SSC recruitment scam

बंगाल : शिक्षक पद पर भर्ती के उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया, सड़क ब्लॉक करने का आरोप

प्रतीकात्मक फोटो. कोलकाता. पश्चिम बंगाल के स्कूलों में बतौर शिक्षक नियुक्त करने की मांग कर रहे करीब 100 उम्मीदवारों को अधिकारियों को पूर्व में जानकारी दिए बिना सड़क बाधित करने के आरोप में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद उन्हें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक पद पर भर्ती से वंचित किया जा रहा है. यह भी पढ़ें पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क बाधित करने ... Read more

“चुप रहो”… SSC स्कैम में मीडिया के सवालों पर भड़क गए पार्थ चटर्जी, कोर्ट में हुई पेशी

पार्थ चटर्जी को इस साल जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. कोलकाता. पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Recruitment Scam) मामले में पार्थ चटर्जी ( Partha Chatterjee) मुख्य साजिशकर्ता होने के आरोप में जेल में बंद हैं. उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान पार्थ चटर्जी मीडिया के सवालों से अपना आपा खो बैठे. जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे पूछा कि क्या उनके खिलाफ आरोप सही थे. इसके जवाब में उन्होंने एक उंगली उठाई और जवाब दिया: “चुप रहो”. यह भी पढ़ें स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में कथित भूमिका से संबंधित ... Read more

एसएससी भर्ती घोटाला : पार्थ चटर्जी पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

चटर्जी और उनकी कथित निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया था. कोलकाता, : पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती घोटाले (SSC Recruitment Scam) की जांच के सिलसिले में सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी को खारिज करते हुये उन्हें और तीन अन्य को पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पार्थ चटर्जी के साथ जिन तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उनमें पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के पूर्व सचिव अशोक साहा और ... Read more