Tag: Text Book

भारतीय भाषाओं में पढ़ाई के लिए सरकार ने बनाई यह योजना, इतनी किताबें लिखी जाएंगी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार 2020 में ‘नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020’लेकर आई थी. इसमें शिक्षा को मातृभाषा में देने पर जोर दिया गया था. सरकार की इस मंशा पर अमल करते हुए शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एक पहल की है. इसके तहत 22 भारतीय भाषाओं में 22 हजार किताबें तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. यह काम पांच साल में पूरा करने की तैयारी है. इस परियोजना की शुरुआत दिल्ली में सोमवार को आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन में हुई.  ‘अस्मिता’ परियोजना इस परियोजना का नाम रखा गया है ASMITA (Augmenting Study Materials in Indian Languages through Translation ... Read more