Tag: udham singh nagar news

Udham Singh Nagar News: बच्चों को क ख ग सिखाने वाले शिक्षक का साहित्य सफर, जानें कैसे लिखी जीवन की पहली किताब

रिपोर्ट- वेद प्रकाश ऊधम सिंह नगर. एक शिक्षक के तौर पर जीवन की शुरुआत करने वाले ऊधम सिंह नगर के प्राइमरी शिक्षक ने अपनी कलम से ऐसा जादू बिखेरा की मात्र 11 वर्षों में ही उन्होंने 15 पुस्तकें लिख डाली. रोमांच से लबालब प्राइमरी शिक्षक नवनीत चौधरी विदेह ने कई पुस्तकों का सम्पादन कर पुस्तक में वरिष्ठ लेखकों के साथ-साथ युवा लेखकों को स्थान देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया है. प्राइमरी शिक्षक नवनीत चौधरी की पुस्तकों की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किताबों की बिक्री हो रही है. ऊधम सिंह नगर जनपद की सितारगंज विधानसभा के प्राथमिक ... Read more

बरसात में छत से टपकता था पानी, हर दिन…, उत्तराखंड के इस PCS अधिकारी ने बदली स्कूल की सूरत

रिपोर्ट: वेद प्रकाश ऊधम सिंह नगर. कहते हैं कि कुछ करने की इच्छा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता है. इस बात को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के चीनी मिल में ईडी के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी त्रिलोक सिंह ने बिल्कुल सच साबित कर दिखाया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चीनी मिल द्वारा संचालित होने वाला स्कूल लम्बे समय से अधिकारियों की उपेक्षा के कारण खस्ताहाल था. 2021 में चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी मिलने के बाद त्रिलोक सिंह ने परिसर का निरीक्षण किया, तो प्राथमिक विद्यालय बाल विद्या मंदिर की खस्ताहाल ... Read more

US Nagar News: गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र, जानिए इसका इतिहास

रिपोर्ट : वेद प्रकाश ऊधम सिंह नगर. उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. यहां हर साल देश विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. मान्यता है कि जिस जगह पर गुरूद्वारे की स्थापना की गई है, उस जगह पर सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज कुछ दिन रूके थे. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद 1950 में नानक पुरी टांडा क्षेत्र में पहुंचकर सिख परिवार रहने लगे और 1958 में एक छप्पर नुमा कमरे में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी और श्री निशान साहिब को ... Read more

प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप, बोली- छात्राओं से भी करता है छेड़छाड़

पवन सिंह कुंवर काशीपुर. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में इंटर कॉलेज प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी से रेप के प्रयास का आरोप लगा है. मामला शहर के एक इंटर कॉलेज का है. पीड़िता ने पुलिस को प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें कहा गया कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. प्रिंसिपल ने उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. ऐसा न करने पर सैलरी रोकने की धमकी दी. बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन प्रबंधन ने उसको अस्थायी तौर पर कार्यमुक्त किया हुआ है तो आरोपी ने उसे मुंह ... Read more