Tag: Upendra Dwivedi

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने संभाला नए सेना प्रमुख का कार्यभार, जनरल मनोज पांडे हुए रिटायर

नई दिल्ली: जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) ने रविवार को 30वें सेना प्रमुख का पदभार संभाला. उन्होंने जनरल मनोज पांडे का स्थान लिया है. जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है. वह उप सेना प्रमुख के रूप में भी काम कर चुके हैं. जनरल द्विवेदी 19 फरवरी को सेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रहे थे. उन्होंने 13 लाख जवानों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है जब भारत चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चुनौतियों समेत ... Read more

सैन्य इतिहास में पहली बार : स्कूल के सहपाठी दो दोस्त एक साथ भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख बनेंगे

नई दिल्ली: भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार दो सहपाठी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Lieutenant General Upendra Dwivedi) और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी (Admiral Dinesh Tripathi) भारतीय सेना और नौसेना के सर्विस चीफ होंगे.  नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मध्यप्रदेश में रीवा के सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है. वे 1970 के दशक की शुरुआत में कक्षा 5वीं से एक साथ इस स्कूल में पढ़े थे. दोनों अधिकारियों के रोल नंबर भी एक-दूसरे के आसपास ही थे. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 था और एडमिरल त्रिपाठी का 938 था. स्कूल के ... Read more