Tag: Utta Pradesh
झांसी अग्निकांड : केंद्र के मॉक ड्रिल के थे आदेश, फिर क्यों नहीं हटे एक्सपायरी सिलेंडर?
(फाइल फोटो) झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार रात को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में आग लगने की वजह से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई. वहीं कई शिशु घायल भी हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद से ही अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लग रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि जब केंद्र द्वारा मॉक ड्रिल के आदेश दिए गए थे तो भी एक्सपायरी वाले सिलेंडर क्यों नहीं हटे हैं. जानकारी के मुताबिक झांसी मेडिकल कॉलेज के नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट की क्षमता 18 बच्चों ... Read more
नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने 12 संस्थानों से किया करार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन निरामया: निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है. इस मिशन के अंतर्गत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों की वार्षिक रूप से रेटिंग करने के लिए एक रेटिंग पॉलिसी बनाए जाने के तुरंत बाद अब स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में फैले 12 संस्थानों के साथ मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन पर हस्ताक्षर किए हैं जो राज्य में अन्य संस्थानों को उनके नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को और बढ़ाने के लिए सलाह देंगे व इस दिशा में कार्य करेंगे. यह भी पढ़ें मिशन निरामया: के मेंटर कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे सभी 12 संस्थानों के ... Read more