Tag: Wayanad Landslides
खौफनाक मंजर..! वायनाड में पानी के तेज बहाव के बीच चट्टान से चिपककर जान बचाते दिखा व्यक्ति
वायनाड: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भूस्खलन के बाद सामने आने वाले मंजर खौफनाक हैं. भूस्खलन से प्रभावित एक गांव के भयावह दृश्यों में से एक में, कीचड़ से लथपथ एक व्यक्ति को अपनी जान बचाने के लिए बाढ़ के पानी के तेज बहाव में एक विशाल चट्टान से चिपककर खड़े होने की कड़ी मशक्कत करते हुए देखा गया. असहाय स्थानीय निवासियों ने प्राधिकारियों से उसे तुरंत बचाने का अनुरोध किया. ऐसी आशंका है कि यह व्यक्ति बाढ़ के पानी में बहते हुए आया और बड़े-बड़े पत्थरों के बीच फंस गया लेकिन गहरा दलदल और पानी के तेज ... Read more
गांव हुए 'गायब', बह गईं सड़कें… वायनाड में कैसे आया 'मौत का सैलाब', आखिर आधी रात में हुआ क्या?
वायनाड: गांव हुए ‘गायब’, बह गईं सड़कें और पुल, नदियों में बहते दिखे शव… केरल के वायनाड में जब लोग मंगलवार की सुबह उठे, तो कुछ यही भयावह मंजर लोगों को देखने को मिला. जैसे ही वायनाड में मूसलाधार बारिश हुई, चूरलमाला गांव का एक बड़ा हिस्सा शहर के सबसे भीषण भूस्खलन में बह गया. बचावकर्मी, जिन्हें जीवित बचे लोगों की मदद के लिए लगाया गया था, उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि आपदा कितनी बड़ी है. रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच इलाके में एक के बाद एक 3 भूस्खलन हुए. भारी ... Read more