Tag: Yogi Adityanath
यूपी: नर्सिंग में सुधार के लिए मिशन निरामया:, CM योगी 8 अक्टूबर को करेंगे शुभारंभ
उत्तर प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाने, करियर काउंसिलिंग, आकांक्षी करियर बनाने के उद्देश्य से मिशन निरामया: (Mission Niramaya) अभियान की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 8 अक्टूबर (शनिवार) को एसजीपीजीआई के कन्वेन्शन सेंटर में इसका उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें मिशन निरामया: अभियान के दौरान भविष्य की जरूरतों के दृष्टिगत नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक परिवर्तन पर जोर दिया जाएगा. अभियान के तहत नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों के ... Read more
यूपी : क्लासरूम को ताला लगाकर चले गए शिक्षक, अंदर कैद रह गई बच्ची, घंटों बाद निकाला
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एक स्कूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से शिक्षक बच्ची को क्लासरूम में बंद करके अपने घर चले गए हैं. वीडियो में बच्ची रो रही है और बता रही है उसके शिक्षक ने उसे अंदर छोड़कर क्लासरूम में आगे से ताला लगा दिया है. इस वजह से बाहर नहीं निकल पा रही है. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गुलावठी ब्लॉक के संविलियन सेगड़ा पीर स्कूल का है. यह भी पढ़ें क्लासरूम में बंद बच्ची का वीडियो वायरल होते ... Read more
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है: CM योगी
सरकार ने किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले नलकूपों के बिजली बिलों में रियायतें दी हैं. (फाइल फोटो) लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है. मुख्यमंत्री योगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति द्वारा मथुरा में आयोजित ग्रामीण विकास प्रदर्शनी को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे. यह भी पढ़ें आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का स्तर सबसे निचले पायदान के व्यक्ति की आर्थिक ... Read more
‘शोषण करने वाले दुर्गति भुगत रहे हैं’, सीएम योगी आदित्यनाथ का आजम खान पर कटाक्ष
आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त राज्य बना रहेगा रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से मौजूदा विधायक आजम खान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया वे आखिरकार इसका परिणाम भुगत रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने यहां 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘रामपुर की अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान है और हमें इसे किसी भी हाल में बनाए रखना है.” यह भी पढ़ें आजम खान का ... Read more
“यूपी के स्कूलों में मराठी भी पढ़ाएं”- महाराष्ट्र BJP के नेता ने सीएम योगी से की अपील, दी यह वजह
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष सिंह ने कहा, “अगर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मराठी को वैकल्पिक भाषा बना दिया जाता है तो इससे विद्यार्थियों को महाराष्ट्र में बेहतर नौकरियां प्राप्त करने में मदद मिल सकती है. मैं आपसे उत्तर प्रदेश के स्कूलों में मराठी को वैकल्पिक भाषा के रूप में शामिल करने का अनुरोध करता हूं.’ BJP के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी : पैगंबर विवाद पर बोले CM उद्धव ठाकरे सिंह 2004 में कांग्रेस की नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. उन्होंने कहा, “ मैं पिछले 50 साल से महाराष्ट्र ... Read more
VIDEO : लखनऊ में कैंडल मार्च निकाल रहे युवाओं पर बरसी लाठियां, यूपी भर्ती परीक्षा में ‘धांधली’ का कर रहे थे विरोध
लखनऊ: लखनऊ में कैंडल मार्च (Lucknow candle march lathi charge) निकाल रहे युवाओं पर रविवार को पुलिस ने लाठियां बरसाईं. ये युवक यूपी भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों का विरोध कर रहे थे. खबरों के मुताबिक, युवाओं का एक समूह यूपी भर्ती परीक्षा में धांधली (UP Exam rigging) के आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाल रहे थे. तभी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और लाठियों के जरिये उन्हें खदेड़ दिया. इस लाठीचार्ज के वीडियो भी वायरल (Viral Video) हुए हैं. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है. ... Read more