UK Board Exam 2023: उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 16 मार्च से होंगे शुरू, हरिद्वार में हैं सबसे ज्यादा 9 अतिसंवेदनशील सेंटर्स


UK Board Exam 2023: गुरुवार से उत्तराखण्ड बोर्ड के एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं. 1253 सेन्टर्स पर एग्जाम सकुशल समपन्न करवाने को लेकर जहां एक तरफ एजुकेशन डिपार्टमेन्ट तैयार है, वहीं पहली बार बोर्ड एग्जाम देने जा रहे स्टूडेन्ट्स टेंशन में हैं. बता दें कि उत्तराखण्ड बोर्ड के 12वीं के मेन पेपर जहां 16 मार्च से होंगे, वहीं 10 क्लास के पेपर 17 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगे.

एग्जाम को लेकर प्रदेशभर में 1253 सेन्टर्स बनाये गये हैं. जिसमें 15 अतिसंवेदनशील एग्जाम सेन्टर्स बनाये गये हैं. नकलचियों के मामले में सबसे ज्यादा आगे रहने वाले हरिद्वार जिले में ही अकेले 9 अतिसंवेदनशील सेन्टर्स तैयार किये गये हैं. बाकी पौड़ी में 5 और पिथौरागढ़ में 1 सेन्टर अति संवेदनशील हैं. इस बार 2 लाख 59 हजार से स्टूडेन्ट्स 12वीं में जबकि 10वीं में 1 लाख 27 हजार स्टूडेन्ट्स एग्जाम देंगें.

टेंशन में हैं छात्र
एग्जाम सेन्टर्स में इसके मद्देनज़र तैयारियां पूरी कर ली गई , स्टूडेन्ट्स भी अपने सेन्टर्स और सीटिंग अरैन्जमेन्ट देखने के लिए 2 दिन पहले से ही अपने –अपने सेन्टर्स पर पहुंचते दिखे. इसके अलावा स्टूडेन्ट्स ने बताया कि पहली बार बोर्ड एग्जाम देना है तो टेंशन भी है, तैयारियां पूरी है और टीचर से भी लगातार सपोर्ट मिल रहा हैं.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • ‘बेरोजगार-नशे का आदी’, देहरादून में 74 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


  • Uttarakhand Assembly Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण दौरान हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विरोध-प्रदर्शन


  • Nainital News: नैनीताल का वो रोड जिसपर भारतीयों को चलने की नहीं थी इजाजत


  • गर्मी की छुट्टियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान? ये हैं पिथौरागढ़ की 10 बेस्‍ट बीट द हीट डेस्टिनेशन


  • Shivpuri: छुट्टियों में देहरादून से घर आ रहा ITBP का जवान रास्ते से हुआ लापता, 6 मार्च से फोन बंद


  • Good News: लखनऊ से उत्तराखंड का सफर अब होगा आसान, बाईपास बनाने की मिली हरी झंडी 


  • उत्तराखंड में जुर्माना चुकाकर पहाड़ से नाता तोड़ रहे डॉक्टर्स, धामी सरकार हुई सख्त, जानें पूरा मामला


  • Holi 2023: होली पर इस देव वृक्ष का जानिए महत्व, औषधीय गुणों से भरपूर है ये पेड़


  • होली के दिन उत्तरकाशी से गुजरात तक डोली धरती, सुबह-सुबह भूकंप से सहमे लोग, जानें तीव्रता


  • Uttarakhand Board 10th 12th Exam Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं जल्द, कब आएगा रिजल्ट, कब होंगी कंपार्टमेंट परीक्षाएं

उत्तराखंड

2 लाख से ज्यादा विद्यार्था देंगे परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 59 हजार से ज्यादा स्टूडेन्ट्स होंगे शामिल. जिनमें 10वीं में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा स्टूडेन्ट्स हैं. वहीं 12वीं में 1 लाख 32 हजार के करीब स्टूडेन्ट्स परीक्षा देंगे. प्रदेश में 198 संवेदनशील सेन्टर्स चिन्हित किए गए हैं. इस बार 83 नये सेन्टर्स बनाये गये हैं. ऊधमसिंहनगर जिले में सबसे ज्यादा 45 संवेदनशील केंद्र हैं, जबकि सबसे ज्यादा टिहरी में 145 सेंटर्स और सबसे कम 39 सेंटर्स चम्पावत में हैं. जोशीमठ के बोर्ड स्टूडेन्टस को अपनी सहूलियत के हिसाब से सेन्टर चुन सकेंगे. इस बार वैसे स्टूडेन्ट्स के लिए एक सब्जेक्ट पर फेल होने में दोबारा से एग्जाम देने के प्रपोजल पर फैसला लिया जाना था, लेकिन अभी तक वो भी अधर में है. लेकिन इन सबके बीच एग्जाम को लेकर उत्तराखंड बोर्ड अपनी तैयारी कर रहा है.

ये भी पढ़ें-
Viral News: नौकरी-बिजनेस नहीं, पूरा गांव करता है यूट्यूब से कमाई, पढ़े-लिखे लोग बनाते हैं वीडियो
Indian Navy Bharti: 10वीं पास नेवी में कैसे पा सकते हैं नौकरी ? यहां देखें सेलेक्शन की पूरी जानकारी

Tags: Board exam, Uttarakhand Board