UK Board Result 2022 : पहाड़ के बच्चों का बोर्ड रिजल्ट में जलवा, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले रहे टॉपर
UK Board UBSE Result 2022 10th, 12th : उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज 6 जून को जारी हो गए. रिजल्ट में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले पहाड़ के बच्चों देखने को मिला. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में टॉप-5 में देहरादून का कोई भी छात्र नहीं है. 10वीं का सबसे अधिक 87.05% रिजल्ट बागेश्वर जिले का रहा. जबकि 12वीं का सबसे अधिक 91.90% रिजल्ट रुद्रप्रयाग जिले का रहा.
कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल तक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई. शहरों के अभिभावक से लेकर टीचर्स तक बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहे. इस साल स्कूल खुले और ऑफलाइन पढ़ाई भी हुई. लेकिन बेहद कम सुविधाओं के बाद भी पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चों ने परचम लहराया और शहरों के बच्चों को पीछ छोड़ दिया.
10वीं में 29 हजार छात्र हुए हैं फेल
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.74 फीसदी रहा है. जबकि 12वीं में 82.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं. 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 111688 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें से 92296 छात्र पास हुए हैं. इसी तरह 10वीं की परीक्षा में 127895 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें से 98052 छात्र पास हुए हैं.
ये भी पढ़ें
UK Board UBSE Result 2022 10th, 12th : 10वीं, 12वीं में करीब 50 हजार छात्र फेल, ऐसे हो सकते हैं पास
UK Board Class 10th Result 2022: पहले से बेहतर हुआ है उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें आंकड़े
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: 12th results, Board Results, Class 10th Results, Uttarakhand Board
FIRST PUBLISHED : June 06, 2022, 19:25 IST