UKPSC Admit Card 2022 : पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट, इस दिन से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


UKPSC Admit Card 2022 : उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 को लेकर एक जरूरी अपडेट है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी करके बताया है कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड 29 दिसंबर 2022 से डाउनलोड किए जा सकेंगे. पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा. यूकेपीएससी पटवारी भर्ती परीक्षा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी.

इस परीक्षा के जरिए उत्तरखंड में लेखपाल/पटवारी के कुल 563 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इसमें पटवारी की 391 और लेखपाल की 172 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से 20 नवंबर 2022 के बीच संपन्न हुई थी.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

सबसे पहले यूकेपीएससी की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएंगे
होम पेज पर पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 का लिंक मिलेगा
इस पर क्लिक करके अपने लॉग इन क्रेडेंशियल एंटर करके सबमिट करेंगे
अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा
पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लेंगे

ये भी पढ़ें

Sarkari Naukri 2022 : पटवारी के 6755 पदों पर निकली भर्ती, 5 जनवरी से करें अप्लाई, उम्र सीमा में सबको मिल रही छूट

MP TET 2023 : एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से करें आवेदन, MP TET परीक्षा तिथि भी जानें

Tags: Admit Card, Government jobs, Jobs in india