UKPSC Assistant Registrar Exam 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए आवेदन शुरू
UKPSC Assistant Registrar Exam 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 8 जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार (उच्च शिक्षा विभाग) के पद के लिए और 2 सहायक रजिस्ट्रार (संस्कृत शिक्षा विभाग) के पदों के लिए हैं.
आयु सीमा: 1 जुलाई 2022 को 30 वर्ष से 45 वर्ष.
शैक्षिक योग्यता: भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री. हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान.
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 176.55 शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 86.55 रुपये लागू हैं.
परीक्षा के लिए आवेदन करने के स्टेप्स
-आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं.
-सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 अधिसूचना पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
-“सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन” के सामने “आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें.
-आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें.
-सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें.
अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ऑफिशियल नोटिस
ये भी पढ़ें-
NVS Class 6 result 2022: 6th में दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी, देखें
AP LAWCET एडमिट कार्ड 2022 जारी, ये है डाउनलोड लिंक, पढ़ें निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Government jobs
FIRST PUBLISHED : July 08, 2022, 18:31 IST