UPSC में असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूपीएससी भर्ती 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2021 है. पूरी तरह से सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटिंग की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2021 तक होगी.
वैकेंसी डिटेल्स
- असिस्टेंट इंजीनियर – 5 पद
- सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर – 2 पद
- जूनियर टेक्निकल ऑफिसर – 9 पद
- प्रिंसिपल सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर – 1 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर ग्रेड – I 7 पद
- असिस्टेंट सर्वे अधिकारी – 4 पद
- स्टोर ऑफिसर – 1 पद
- असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड- II – 30 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आयु सीमा जैसे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है. वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / किसी भी समुदाय की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है.
ये भी पढ़ें.
JNU Answer Key 2021: आज जारी हो सकती है JNUEE 2021आंसर-की, ऑब्जेक्शन उठाने का भी मिलेगा मौका
CAG Vacancy 2021: सीएजी में ऑडिटर और क्लर्क समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन
शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें
.