Uttarakhand: शराब के नशे में हाफ पैंट में स्कूल पहुंचे मास्टर जी, जानें फिर क्‍या हुआ


रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag News) से एक शिक्षक के अपने पेशे को कंलकित करने का मामला सामने आया है. दरअसल शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया. आरोप है कि प्रभारी हेडमास्टर के पद पर कार्यरत शिक्षक को नशे में ये भी अहसास नहीं हुआ कि वो हाफ पैंट में ही स्कूल पहुंच गया है. खैर उसने स्‍कूल पहुंच कर पैंट तो पहन ली, लेकिन इस बीच शिक्षक की हरकत का एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने यह वीडियो विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया. वहीं, विभाग को अपने शिक्षक की हरकत का पता चला, तो सस्पेंड कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड जखोली के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपड़ा में तैनात जगदीश लाल बीती 25 मार्च को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे. इसकी जानकारी शिक्षा अधिकारी को दी गई. इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा वाईएस चौधरी ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया. यही नहीं, स्कूल का प्रभार सीनियर टीचर को सौंपने के निर्देश भी दिए हैं. बताया गया कि जगदीश लाल सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे और उन्हीं के पास प्रधानाध्यापक का चार्ज भी था.

उत्तराखंड में शिक्षकों का नशे में स्‍कूल आने का सिलसिला नहीं थम रहा
उत्तराखंड में इन दिनों शिक्षकों के नशे में लिप्त होकर स्कूल में पाए जाने के एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं. अभी कुछ दिन पूर्व ही पौड़ी में 2 शिक्षक सस्पेंड हुए थे. उससे पूर्व शिक्षा महकमे ने कठोर आदेश भी जारी किया था. बावजूद इसके शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के मामले कम नहीं हो रहे हैं.

बहरहाल उपरोक्त मामलों को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा जैसे सम्मानित पेशे से जुड़े लोग ही जब सरस्वती के मंदिरों मे नशे की हालात में पाए जाएंगे, तो ऐसे मे नौनिहालों का भविष्य क्या होगा.

आपके शहर से (रुद्रप्रयाग)

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग

Tags: Rudraprayag news, Uttarakhand Education Department