Uttarakhand Board 10th Result 2022 Topper List: UK Board ने जारी किया टॉपर्स लिस्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Uttarakhand UK Board 10th Result 2022 Topper List Released: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Uttarakhand UK Board 10th Result 2022) जारी कर दिया है. इस परीक्षा में टिहरी गढ़वाल के मुकुल सिलसवाल (Mukul Silswal) और रबीना कोरंगा (Rabeena koranga) ने टॉप किया है. मुकुल सिलसवाल (Mukul Silswal) को 500 में से 495 अंक जबकि रबीना कोरंगा (Rabeena koranga) को 500 में से 492 नंबर मिले हैं. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे UK Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टॉपर लिस्ट (UK Board 10th Result 2022 Topper List) चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://ubse.uk.gov.in/ पर क्लिक करके भी टॉपर्स लिस्ट (Uttarakhand UK Board 10th Result 2022 Topper List) देख सकते हैं.
इस परीक्षा में 1,29,785 उम्मीदवार हाई स्कूल या कक्षा 10वीं के लिए उपस्थित हुए थे. उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अधिकारियों द्वारा रिजल्ट (Uttarakhand UK Board 10th Result 2022) घोषित होने के बाद हर साल उत्तराखंड 10वीं के टॉपर्स का लिस्ट (Uttarakhand Board 10th Result 2022 Topper List) जारी किया जाता है. वर्ष 2021 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में गौरव सकलानी (Gaurav Saklani) ने 98.20% अकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे थे. वहीं 97.80% अकों के साथ जिज्ञासा (Jigyasa) दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरा स्थान 97.60% अंकों के साथ शिवानी रावत (Shivani Rawat) ने हासिल की.
Uttarakhand UK Board 10th Result 2022 Topper List ऐसे करें चेक
Uttarakhand Board की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
कक्षा 10 के लिए Uttarakhand UK Board 10th Result 2022 लिंक देखें.
स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी. रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें. UK Board 10th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
सभी विवरणों को ध्यान से देखें और Uttarakhand UK Board 10th Result 2022 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Board Results, Uk board, Uttarakhand Board
FIRST PUBLISHED : June 06, 2022, 16:20 IST