Uttarakhand Board 2026 : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 10वीं, 12वीं के लिए भरें फॉर्म, शुरू हो गया आवेदन, देखें फीस
Last Updated:
Uttarakhand Board 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने रजिस्ट्रेशन फीस समेत अन्य शुल्क की लिस्ट भी जारी की है.
UK Board 2026 : लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त तक किया जा सकता है.
Uttarakhand Board 2026 : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए अप्लीकेशन और उसकी फीस जमा करने की अंतिम तिथि घोषित हो गई है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का फॉर्म और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. हालांकि, व्यैक्तिगत छात्रों के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त है. लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है.
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी स्कूलों से समय पर परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है. ताकि छात्र लेट फीस से बच सकें. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करनी है.
बुधवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद समिल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में परीक्षा फीस संस्थागत विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये और व्यक्तिगत छात्रों के लिए 600 रुपये है. इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्रों के लिए 350 रुपये और व्यक्तिगत छात्रों के लिए 700 रुपये है. मार्कशीट फीस दोनों कक्षाओं के लिए 10 रुपये रखी गई है. हालांकि यह सिर्फ व्यक्तिगत छात्रों के लिए है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत छात्रों को एक विषय की फीस 150 रुपये देनी होगी.
इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क विवरण
| श्रेणी | शुल्क (रुपए) |
|---|---|
| संस्थागत परीक्षार्थी | 350 रु |
| व्यक्तिगत परीक्षार्थी | 700 रु |
| अंक पत्र शुल्क | 10 रु प्रति परीक्षार्थी |
| प्रेषण शुल्क | 10 रु प्रति परीक्षार्थी |
| एक विषय का शुल्क | 150 रु |
| माइग्रेशन सर्टिफिकेट शुल्क | 50 रु |
| विलंब शुल्क | 150 रु प्रति परीक्षार्थी |
Praveen Singh
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें