UK Board 10th, 12th Result 2025 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें
नई दिल्ली:
UK Board Result 2025 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम चेक कर लें. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से आयोजित की गई परीक्षा में 2.23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी. आज परिणाम आने हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज करनी होगी.
Uttarakhand Board 10th Result 2025 Link
Uttarakhand Board 12th Result 2025 Link
इतने स्टूडेंट्स ने दिया था परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 2,23,403 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. जिसमें हाईस्कूल परीक्षा के लिए 1,13,690 छात्र-छत्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा के 1,09,713 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था.