Tag: cm pushkar dhami

जारी रहेगी फ्री गैस रिफिल योजना, इन जवानों को मिलेगी फ्री बस सेवा, उत्‍तराखंड कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, जानें डिटेल

देहरादून. उत्‍तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना 2027 तक जारी रखने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र प्राप्त भारतीय सैनिकों और उनकी वीरांगनाओं को रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा के लिए बजट अब सीधे परिवहन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा. ये फैसले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में लिए गए हैं. बताया गया है कि सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में नगर निकायों में 2007 से पूर्व सेवानिवृत्त ... Read more

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का इतिहास पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, सिलेबस में फूलदेई और बग्वाल का भी पाठ

देहरादून. संघर्षो के बाद बने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास को अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की तैयारी है. उत्तराखंड शिक्षा विभाग की 5 सदस्यीय टीम ने किताब में मसूरी गोलीकांड, मुजफ्फरनगर गोलीकांड से लेकर राज्य का इतिहास भी शामिल करने का फैसला लिया है. इस दौरान शहीद हुए लोगों की गाथा से लेकर कई सामाजिक संगठनों और मुख्य तौर पर अग्रणी रहे राज्य आंदोलनकारियों के नामों को शामिल किया है. डीजी एजुकेशन डिपार्टमेंट बंसीधर तिवारी बताते हैं कि किताब का उद्देश्य यह है कि स्टूडेन्ट्स को उत्तराखंड के इतिहास और संस्कृति की जानकारी हो. हालांकि, अब सिलेबस ... Read more

यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बदले जाएंगे शहरों के नाम, CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया पूरा प्लान

हाइलाइट्स उत्तराखंड में शहरों का नाम बदलने की तैयारी में धामी सरकार NEWS18 से खास बातचीत में बताया पूरा प्लान देहरादून/दिल्ली. उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी राज्य में ब्रिटिश काल का ठप्पा हटाने का निर्णय लिया है. उन्होंने ऐसे शहरों, स्थानों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है जो अंग्रेज अफसरों के नाम पर रखे गए हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुगल काल के दौरान रखे गए कई शहरों के नाम बदल दिए हैं. योगी सरकार ने इन शहरों को उनकी पुरानी पहचान के आधार पर नाम दिए हैं. इसी राह पर चलते हुए अब धामी सरकार ... Read more

उत्तराखंड में ‘कामचलाऊ’ टीचर्स की होगी भर्ती, जानें फैसले पर क्यों खड़े हो रहे सवाल

हाइलाइट्स अस्थायी तौर पर शिक्षकों की नियुक्ति करेगी सरकार जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी, वहां की जाएगी नियुक्ति प्रिंसिपल को होगा शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार देहरादून: उत्तराखण्ड में शिक्षा विभाग अब अस्थायी व्यवस्था के तहत शिक्षकों की नियुक्ति करेगा. यह नियम उन स्कूलों के लिए है जहां शिक्षक मेडिकल लीव पर गए हैं या ढूढ़े नहीं मिल रहे. बताया गया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी अपनी सहमति दे दी है. ऐसे में सवाल यह है कि बड़े विभागों में शुमार शिक्षा विभाग क्या शिक्षकों का बंटवारा ठीक से नहीं कर रहा. सवाल ये भी है ... Read more

Positive Story: हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक का कमाल, इस वजह से मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार

हाइलाइट्स दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने किया कमाल अपनी लगन और विशेष विधा के कारण राष्ट्रपति से हुए सम्मानित रिपोर्ट- पुलकित शुक्लाहरिद्वार. अगर सोच सही और इरादे फौलादी हों तो फिर कोई कमी भी वरदान बन जाती है. इसका उदाहरण पेश किया है उत्तराखंड के एक शिक्षक ने. उत्तराखंड के एक दिव्यांग शिक्षक ने दूसरे शिक्षकों के लिए मिसाल पेश की है. हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने यह साबित कर दिया है कि अगर इनोवेटिव सोच और अपने काम से लगाव हो तो शारीरिक चुनौतियां भी आड़े नहीं आती हैं. हरिद्वार के बीएचईएल सेक्टर वन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ... Read more