Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस उम्मीदवारों की List लगभग Final, अगले हफ्ते जारी होने की उम्मीद


दिल्ली. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य के 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस पार्टी एक फैमिली एक टिकट फार्मूले को लागू करेगी. News18 हिंदी से खास बातचीत में उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में एक परिवार से एक ही को टिकट दिया जाएगा. हालांकि अपवाद के तौर पर यशपाल आर्या और उनके बेटे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों बाप-बेटे बतौर मंत्री और विधायक भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए थे, इसलिए दोनों पर यह फार्मूला लागू नहीं होता.

उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने जानकारी दी कि पिछले 1 महीने से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है और अब तक स्क्रीनिंग कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं. तीसरी बैठक 11 जनवरी को होगी. इसके बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को वे अपनी सूची सौंप देंगे. अगले 1 हफ्ते के अंदर उत्तराखंड के अधिकतर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी.

उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान

बता दें कि चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान 8 जनवरी को कर दिया है और उत्तराखंड में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किया जाएगा.

2017 में था कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें मिली थीं. भारतीय जनता पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में 57 सीटें मिली थीं. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मजबूती से दावेदारी कर रही है.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

  • उत्तराखंड चुनाव: जिस सीट पर 25 सालों से है बीजेपी का कब्जा, वहीं से चुनावी अखाड़े में कूदेंगे हरीश रावत!

  • Uttarakhand Chunav: आचार संहिता के बाद हो रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग, हरीश रावत का BJP सरकार पर बड़ा आरोप

  • Uttarakhand Corona Alert: उत्तराखंड में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1413 नए केस, एक की मौत

  • Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस उम्मीदवारों की List लगभग Final, अगले हफ्ते जारी होने की उम्मीद

  • UK Election 2022: अब घर से मतदान कर पाएंगे बुजुर्ग वोटर्स, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

  • दून स्कूल की आराध्या जैन का फिजिक्स वर्ल्ड कप में सेलेक्शन, पूरे देश से चुने गए सिर्फ 5 बच्चे

  • उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस हफ्ते भर में जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इनका टिकट पक्का

  • Assembly Elections: आप का दावा- पंजाब में बनाएंगे सरकार, यूपी में इन 2 बातों पर रहेगा फोकस

  • Chunav 2022: आदर्श आचार संहिता लागू, यूपी और उत्तराखंड में हटाए जाने लगे चुनावी पोस्टर, बैनर

  • Uttarakhand Election: उत्तराखंड में 10 मार्च को आएंगे नतीजे, BJP, कांग्रेस या AAP किसे मिलेगी सत्ता?

  • Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की 70 सीटों पर कितने वोटर, कितने बूथ और क्या हैं तैयारियां?

उत्तराखंड

Tags: Congress Meeting, Congress party, Uttarakhand Election 2022