चित्रकूट में हरिद्वार वाला पुण्य! इस कुएं में है राजाओं के राज्याभिषेक वाला जल


Last Updated:

Almora News: अल्मोड़ा जिले के विवेकानंद इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. इस कॉलेज की स्थापना साल 1972 में हुई थी. इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे आज अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, सेना मे…और पढ़ें

X

विवेकानंद इंटर कॉलेज के बच्चे.

हाइलाइट्स

  • विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्र कई उच्च पदों पर हैं
  • विद्यालय की स्थापना 1972 में हुई थी
  • स्कूल में गरीब बच्चों के लिए भी शिक्षा की व्यवस्था है

अल्मोड़ा:- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के विवेकानंद इंटर कॉलेज का इतिहास काफी शानदार रहा है. यहां से पढ़े हुए छात्र-छात्राओं ने इस स्कूल का नाम रोशन तो किया है साथ ही अल्मोड़ा का गौरव भी बढ़ाया है. इस स्कूल की स्थापना साल 1972 में हुई थी. वर्तमान में करीब 1250 छात्र-छात्राएं पढ़ाई भी कर रहे हैं और हर साल उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में बच्चे मेरिट लिस्ट में भी आते हैं. यहां से पड़े हुए बच्चे आज अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, सेना में अधिकारी, इंजीनियर के अलावा कई पदों पर हैं.

प्रधानाचार्य ने दी जानकारी
लोकल 18 के संवाददाता ने विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल से इसको लेकर खास बातचीत की, तो उन्होंने बताया स्कूल से पड़े हुए कई छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है. आगे वे बताते हैं, कि विवेकानंद इंटर कॉलेज से पढ़े हुए कई छात्र-छात्राएं आज कई क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं. इंजीनियर, साइंटिस्ट, डॉक्टर और आर्मी के अलावा विभिन्न पदों पर कार्य संभाल रहे हैं. उन्होंने बताया, विद्यालय की छात्रा भावना जोशी, सीमा सड़क संगठन कमांडेंट के पद पर हैं, कान्हा जोशी यूपीएससी निकालने के बाद अर्धसैनिक बल में कमांडेंट है. मयंक पाठक और मयंक पंत इंजीनियर हैं, कैलाश भट्ट हैं जो आज सीनियर साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं. नितेश बिष्ट आर्मी में मेजर हैं, सौरभ भंडारी नेवी में कमांडर हैं, तो वहीं राजेश चौसली आईआईटी मद्रास में प्रोफेसर हैं. इसके अलावा ऐसे कई और छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने विद्यालय का नाम रोशन किया है.

स्कूल में गरीब भी पढ़ सकें
प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने आगे बताया, कि उनके विद्यालय का मिशन है कि एक अच्छी शिक्षा छात्र-छात्राओं को मिल सके और समाज में रहकर कार्य कर सकें. इस विद्यालय का मकसद ये भी है कि यहां पर अमीर ही नहीं बल्कि गरीब तबके के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर सकें और इस विद्यालय की फीस भी अन्य विद्यालयों की अपेक्षा कम रखी गई है. उन्हें बेहद खुशी होती है कि स्कूल से पड़े हुए छात्र-छात्राओं ने नाम रोशन करके दिखाया है. साथ ही स्कूल से पढ़ने वाले बच्चे समाज को एक नया दिशा दिखाने का काम भी करते हैं.

स्कूल में चल रही है एडमिशन प्रक्रिया
विवेकानंद इंटर कॉलेज में 1252 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. इसके अलावा एडमिशन प्रक्रिया इन दिनों यहां चल रही है. जिसमें 6th क्लास से लेकर 12वीं तक के बच्चे एडमिशन ले सकते हैं.

homecareer

अल्मोड़ा का वो स्कूल…जहां पढ़े बच्चे आज हैं बड़े-बड़े अधिकारी, जानें नाम

By