जयपुर के स्कूलों में अब 13 जनवरी तक छुट्टियां

जयपुर। कड़ाके की सर्दी के चलते राजधानी जयपुर के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। जिला कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी किया है। अब कक्षा 8 तक के सरकारी और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां रहेगी। इससे पहले 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था।

जयपुर इस सीजन में सबसे ठण्डा
जयपुर में बीती रात का तापमान 5.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। शहर और आस-पास के हिस्सों में सर्द हवा ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। ऐसे में शीतकालीन अवकाश बढ़ने से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।

7-9 जनवरी के दौरान हल्की बारिश की संभावना
राज्य में चल रहे घने कोहरे व शीत लहर की परिस्थितियां आगामी दो-तीन दिन और जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में 7-8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7-9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश और मावठ की संभावना है। 

By admin

Leave a Reply