authorimg


Last Updated:

Dehradun News: देहरादून में दो दिन की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और 30 सड़कें बंद हैं. जगह-जगह जलभराव से हालात बिगड़े, लेकिन DM सविन बंसल की निगरानी में…और पढ़ें

देहरादून में आफ़त की बरसात! जिले की 30 सड़के बंद; लोगों का जीना मुहाल; जानेंदेहरादून जिले में आफत बनी बारिश
देहरादून: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने देहरादून जिले में हालात बिगाड़ दिए हैं. जगह-जगह जलभराव, नदियों का उफान और ग्रामीण सड़कों का बंद होना लोगों के लिए परेशानी का (Dehradun heavy rain) सबब बना हुआ है. लेकिन राहत की बात यह है कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है. जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने खुद मोर्चा संभाल रखा है और फील्ड में तैनात अधिकारियों से हर पल की जानकारी ले रहे हैं.

नदियों का बढ़ता जलस्तर 
भारी बारिश को देखते हुए देहरादून जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 1 और 2 सितंबर को बंद (Dehradun schools closed) रखे गए. प्रशासन ने खासतौर पर नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट (Dehradun flood alert) किया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगा नदी त्रिवेणी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि यमुना और टोंस नदी अभी खतरे के निशान से नीचे हैं. प्रशासन ने लोगों को नदियों के किनारे न जाने की अपील की है.

बारिश का रिकॉर्ड और बंद सड़कें
पिछले 24 घंटों में जिलेभर में बारिश का आंकड़ा भी बेहद चिंताजनक रहा. मसूरी में 36.5 MM, कोटी में 46 MM, यू-कास्ट में 40.5 MM, चकराता में 35 MM, कालसी में 32 MM और जौलीग्रांट में 28.5 MM बारिश दर्ज की गई. वहीं, जलभराव से संबंधित 106 मामलों में से 104 का निस्तारण प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कर लिया है. जिले के मुख्य मार्ग और राज्य मार्ग फिलहाल सुचारू हैं, लेकिन करीब 30 ग्रामीण सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

क्यूआरटी और डी-वाटरिंग पंप तैनात
शहर में जलभराव से निपटने के लिए प्रशासन ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को एक्टिव कर दिया है. नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी की देखरेख में टीमें लगातार प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रही हैं. प्रमुख चौक-चौराहों और जलभराव (Dehradun water logging) वाले क्षेत्रों में 17 हाई-प्रेशर डी-वाटरिंग पंप लगाए गए हैं. इन पंपों की वजह से रिस्पॉन्स टाइम काफी कम हुआ है और समस्या वाले इलाकों में तुरंत राहत पहुंचाई जा रही है.

डीएम सविन बंसल ने कहा है कि सभी विभाग चौकस हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. बिजली और पेयजल आपूर्ति फिलहाल सुचारू बनी हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें खुलने के बाद हालात और सामान्य हो जाएंगे. दो दिनों की बारिश ने देहरादून की रफ्तार भले थाम दी हो, अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम कितना और कहर बरपाता है.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttarakhand

देहरादून में आफ़त की बरसात! जिले की 30 सड़के बंद; लोगों का जीना मुहाल; जानें

By