रामगढ़ रोड पर पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका दो लड़कियों को, फिर जो हुआ, देखें


Last Updated:

Nanital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दो पर्यटक युवतियों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मोबाइल कैमरा छीनने का आरोप लगाया है. जिस पर पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं.

X

नैनीताल पुलिस पर लगा आरोप

हाइलाइट्स

  • नैनीताल पुलिस पर पर्यटक लड़कियों से अभद्रता का आरोप
  • वायरल वीडियो में पुलिस और युवतियों के बीच बहस
  • मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं

नैनीताल:- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मोबाइल कैमरा छीनने का आरोप लगाया है. दोनों पर्यटक युवतियों द्वारा बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस और युवतियों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है.

आपको बता दें, यह घटना रविवार शाम रामगढ़ रोड की बताई जा रही है. आरोप है कि रामनगढ़ चौकी इंचार्ज एसआई गुलाब सिंह कंबोज ने दोपहिया वाहन चला रहीं युवतियों को हेलमेट जांच के नाम पर रोका और दस्तावेजों की जांच के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया. युवतियों ने आरोप लगाया, कि पुलिस ने उनका फोन छीनने की कोशिश की और कैमरा भी फेंक दिया, जिससे एक युवती के चेहरे पर चोट आई.

उचित दस्तावेज होने के बाद भी रोका
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एसआई कंबोज, कॉन्स्टेबल जितेंद्र यादव से घटना का वीडियो बनाने को कहते हैं. वहीं युवतियां एसआई से पूछती हैं, कि जब उनके पास हेलमेट और लाइसेंस दोनों मौजूद थे, तो उन्हें क्यों रोका गया. युवतियों ने यह भी आरोप लगाया कि इसी रास्ते से दो युवक भी बिना उचित जांच के निकल गए थे, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

नैनीताल पुलिस ने जारी किया बयान
इस मामले में नैनीताल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से आधिकारिक बयान जारी कर कहा है, कि वीडियो में दिखाई गई घटना रामगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र की है. पुलिस का कहना है कि नियमित वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहन को रोका गया था और वाहन चालक के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे. साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है.

मामले की जांच के आदेश
आपको बता दें, नैनीताल पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस का कहना है कि यदि जांच में कोई भी पक्ष दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी. फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग नैनीताल एसएसपी से इस पूरे प्रकरण पर जवाब मांग रहे हैं.

पहले अभद्र व्यवहार की सामने आ चुकी है घटना
बता दें, कि नैनीताल पुलिस पर पिछले दिनों अपने बेटे को शहर के प्रतिष्ठित स्कूल के हॉस्टल छोड़ने आए एक दंपत्ति ने, अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जो तेजी से वायरल हो रही थी. पुलिसकर्मी द्वारा कैमरा छीनने का प्रयास भी किया गया था. जिसके बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने वीडियो जारी कर पुलिस का पक्ष रखा था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पर्यटक की ही गलती बताई थी, और कहा था कि पर्यटक गलत रास्ते में वन-वे का नियम तोड़कर आ रहा था. वहीं इस प्रकार की घटनाओं से पुलिस के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है.

homeuttarakhand

रामगढ़ रोड पर पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका दो लड़कियों को, फिर जो हुआ, देखें

By