अब 6 साल के बच्चों को ही मिलेगा कक्षा 1 में एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश | UP Basic Education Board guideline Admission in class 1 to 6 year olds | Patrika News

नई दिल्लीPublished: Apr 29, 2023 06:23:45 pm

Admission in class 1: अब सभी प्राइमरी स्कूलों में छह साल के बच्चों को ही कक्षा एक में एडमिशन मिल सकेगा। अभी तक पांच साल से छह साल के बीच की उम्र होने पर भी उन्हें कक्षा एक में एडमिशन दे दिया जाता था।

 

अब 6 साल के बच्चों को ही मिलेगा कक्षा 1 में एडमिशन

Admission in class 1: अब सभी प्राइमरी स्कूलों में छह साल के बच्चों को ही कक्षा एक में एडमिशन मिल सकेगा। अभी तक पांच साल से छह साल के बीच की उम्र होने पर भी उन्हें कक्षा एक में एडमिशन दे दिया जाता था। बता दे उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (UP Basic Education) विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि क्लास एक में एडमिशन के आयु सीमा निर्धारित कर दी गई है। अब 6 साल की उम्र पूरी कर चुके बच्चों का ही कक्षा 1 में एडमिशन होगा। इस नियम के तहत जिन बच्चों की उम्र 1 अप्रैल तक 5 साल 8 माह पूरी हो चुकी है उनका कक्षा 1 में एडमिशन हो सकेगा। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2023-24 में ऐसे बच्चे जिनकी आयु पांच साल से छह साल के बीच है और उन्हें कक्षा एक में एडमिशन मिल चुका है, उन्हें आयु में छूट देकर एडमिशन मान्य माना जाएगा। आदेश जारी होने के बाद अब ऐसे बच्चे जो 31 जुलाई तक छह साल की उम्र पूरी कर रहे हों उन्हें ही कक्षा एक में एडमिशन दिया जाएगा।