आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज का शुभारम्भ, देश के 25 कॉलेज ले रहे है हिस्सा
जयपुर। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फार्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट, टेक्निकल कैंपस (आईआईआईएम) मानसरोवर के मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर संकाय का प्रतिवर्ष होने वाले दो दिवसीय संयुक्त मैनेजमेंट एवं आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज 2024 का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य उत्सवमाला में देश के 25 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक तिवारी सीईओ ग्रीनफिंच ग्लोबल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह का आयोजन छात्रों के बीच न केवल नवाचार और तकनीकी ज्ञान के आदान प्रदान का मंच है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को उनके कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर भी प्रदान करता है।
फेस्ट के पहले दिन मैनेजमेंट एंड आई टी क्विज ब्रेन बेंच, विज्ञापन प्रतियोगिता एड गुरू, वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिता वेब विजिन, बिग आईडिया पोस्टर कॉम्पिटिशन, बुल्स एण्ड बियर्स शेयर ट्रेडिंग प्रतियोगिता व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन यूफोनी से किया जाएगा, जिसमें रनिंग ट्रॉफी विजेता टीम को प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम के अतिथि सुशील शर्मा फाउण्डर एण्ड सीईओ मारवाडी कैट्लिस्ट वैनचर्स होंगे।