हर कर्मचारी को घूमने के लिए प्‍लेन टिकट और खर्च करने को मिले 8.5 लाख रुपये


Last Updated:

Mithun Rashifal: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. तनाव या विवाद आज नहीं होंगे लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कार…और पढ़ें

X

10 जून मंगलवार मिथुन राशिफल 

आज 10 जून मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बदलाव लेकर आया है. बुध और मंगल का गोचर परिवर्तन होने के कारण कुछ बदलाव होने से समस्याएं हो सकती हैं. आज भाई या परिवार के किसी सदस्य के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में आज सामान्य स्थिति रहेगी लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने से परेशान रहेंगे.

ऐसे ही प्रेम संबंधों में भी आज तनाव के योग हैं. कार्य क्षेत्र में आज नई उपलब्धि मिलेगी. आज आपको व्यवसाय या दुकान आदि में आर्थिक लाभ होगा. नौकरी करने वाले जातकों को भी आज लाभ होने के योग है. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान बने रहेंगे. नौकरी की तलाश करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. तनाव या विवाद आज नहीं होंगे लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आप दिनभर परेशान रहेंगे. प्रेम संबंधों में भी आज तनाव की स्थिति बनी रहेगी. किसी भी पुरानी या छोटी बात को लेकर आपके अपने प्रेमी के साथ विवाद हो सकते हैं. कोशिश करें. आज प्रेमी से ज्यादा बात ना करें.

करियर राशिफल: वह आगे बताते हैं की करियर में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जो छात्र स्कूल या सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना होगा. शाम के समय घर पर सगे संबंधियों, मित्रों, रिश्तेदारों का आगमन होने से आपकी पढ़ाई बाधित हो सकती हैं. जो जातक नौकरी की तलाश में लगे हैं. आज उन्हें कोई शुभ सूचना मिलेगी. आपने जहां नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ है वहां से आज आपको इंटरव्यू के लिए फोन कॉल या शुभ सूचना मिल सकती है. नौकरी के लिए आज अप्लाई करना भी काफी अच्छा रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज नई उपलब्धि और आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं. कार्यक्षेत्र में आज के 3 घंटे बेहद ही खास रहने वाले हैं. दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे का समय आपके कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ और नई उपलब्धि के योग लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में जिस कार्य को लेकर आप पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे आज आपको उसका फल मिल सकता है. दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच आज कोई नया कारोबार या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के लिए रणनीति तैयार करना काफी अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों को भी आज नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि आदि के शुभ संकेत मिल सकते हैं.

homeastro

आज नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, व्यवसाय में होगा आर्थिक लाभ, करें ये उपाय

By