arw img


X

उत्तराखंड में गुलदार-भालू का खौफ…6 पहाड़ी जिलों में दहशत, स्कूल बंद

 

arw img

Leopard-Bear Attack in Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में इन दिनों गुलदार और भालुओं के बढ़ते हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है. पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और चंपावत जैसे जिलों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को गंभीर चुनौती बना दिया है. विशेषज्ञों के अनुसार, मेटिंग पीरियड के कारण ये जानवर अधिक आक्रामक हो गए हैं, जिससे हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं. इस वर्ष अब तक जंगली जानवरों के हमलों में राज्य में 35 लोगों की जान जा चुकी है. पौड़ी जिले में हालात इतने गंभीर हैं कि 55 से अधिक प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जबकि जिले में 32 प्राइमरी, 6 उच्च प्राथमिक, 4 हाई स्कूल, 3 इंटर कॉलेज और 3 निजी स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चे सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं.

homevideos

उत्तराखंड में गुलदार-भालू का खौफ…6 पहाड़ी जिलों में दहशत, स्कूल बंद

By