ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बैठे थे यात्री, अचानक दिखी  8-10 फीट लंबी चीज, घबराकर लगे दौड़ने


ऋषिकेश: बरसात की शुरुआत के साथ ही लगातार सांपों से जुड़े वीडियोज सामने आ रहे हैं. हाल ही में ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. फिर क्या था, लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों ने अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया. लोग भी इस अजब-गजब वीडियो को देख हैरान हो रहे हैं.

रेलवे स्टेशन पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर
घटना ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की है. जहां पर यात्री अपनी ट्रेन के इंतजार में बैठे थे. अचानक कुछ यात्रियों ने स्टेशन परिसर में एक बड़े अजगर को रेंगते हुए देखा. इस अजगर की लंबाई लगभग 8 से 10 फीट के बीच बताई जा रही है. अजगर को देखते ही वहां भगदड़ मच गई. यात्री अपना सामान को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ. अजगर के अचानक रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की बात लोगों को हैरान कर रही है. आमतौर पर ऐसे सांप घने जंगलों में ही पाए जाते हैं .

रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल
जैसे ही अजगर के होने की खबर फैली, स्टेशन के आस-पास भीड़ जुटने लगी. कुछ लोग डर से भागे, तो कुछ ने अजगर की वीडियो और फोटो लेने की कोशिश की. फर्श की चिकनाई के कारण अजगर तेजी से फिसलता हुआ आगे बढ़ रहा था, जिससे यात्रियों में और भी ज्यादा डर फैल गया. इसी बीच एक साहसी व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़ने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें: स्कूल की रसोई में दिखा कुछ ऐसा, रसोइया चीखते हुए भागी बाहर, टीचर-बच्चों में भी मच गया हड़कंप

बहुत मशक्कत के बाद आया काबू
काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया. प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि वो अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने आए थे. अचानक स्टेशन पर शोर सुनाई देने लगा, और जब वे उस तरफ भागे, तो उन्होंने देखा कि एक बड़ा अजगर रेंगता हुआ स्टेशन पर आगे बढ़ रहा था. उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया और घटना की जानकारी दूसरों को भी दी. पंकज ने बताया कि अजगर को देखकर लोग काफी घबरा गए थे, लेकिन शुक्र है कि किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची.

बता दें कि जब से बरसात शुरू हुई है इस तरह के वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं. कभी कहीं किंग कोबरा दिखता है. तो कहीं कजगर. यूपी के कई गांव में तो भेड़िए, बाघ और तेंदुए का आतंक भी देखने को मिल रहा है.

Tags: Local18, Rishikesh news

By