एग्जाम देने निकली 8वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप
लालसोट। लालसोट उपखण्ड के मण्डावरी क्षेत्र में घर से स्कूल के लिए परीक्षा देने गई एक 13 वर्षीय 8वीं कक्षा की छात्रा का दो बाइक सवारों द्वारा उपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपियों के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार छात्रा 14 दिसंबर को 8 वीं की परीक्षा देने सुबह 9 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में बाइक से आए सुरेश मीणा और उसके साथी ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया। दोनों आरोपी पीड़ता को मंडावरी से 30 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर मेंसुनसान जगह ले गए। दोनों आरोपी गुरुवार को पूरे दिन और रात पीड़िता के साथ एक कमरे में दरिंदगी करते रहे। मामले में एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा ने बताया कि आरोपी मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। एफ आईआर दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल कराया गया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फ रार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
दूसरे दिन पेट्रोल पंप के पास छोड़ भागे
अगले दिन15 दिसंबर को सुबह करीब 11. 30 बजे आरोपी पीड़िता को बाइक से मलारना डूंगर में एक पेट्रोल पंप के निकट छोड़कर भाग गए। छात्रा को बैठकर रोता देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने मलारना डूंगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिजन दोपहर में मलारना डूंगर पहुंचे और थाने से छात्रा को अपने साथ ले गए। परिजनों ने 16 दिसंबर को रात 9 बजे मंडावरी पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी सुरेश मीणा व उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।
अपने स्तर पर तलाशते रहे परिजन
परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर को जब शाम तक बेटी स्कूल से नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। स्कूल से लेकर गांव, उसकी सहेलियों, टीचर्स और रिश्तेदारों के पास अपने स्तर पर तलाश करते रहे। 15 दिसंबर को जब हमें मलारना डूंगर पुलिस से सूचना मिली कि छात्रा एक पेट्रोल पंप पर मिली है तो हम वहां पहुंच गए। घर लौटकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। कहा कि दो लड़के उसे किडनैप कर जबरन बाइक पर बैठाकर मलारना ले गए और गैंगरेप किया।