कलयुगी परिजनों ने ममता को किया शर्मसार: डेढ़ साल की बालिका को लावारिस छोड़कर गायब हुए, इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया, पुलिस ने खंगाले CCTV


दौसा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला मुख्यालय पर सोमवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डेढ़ साल की अबोध बालिका को लावारिस छोड़कर परिजन गायब हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। कलयुगी परिजनों की इस करतूत ने ममता को शर्मसार कर दिया है।

परिजन बालिका को गांधी तिराहे के पास कोतवाली पुलिस थाने की दीवार से सटे रेन बसेरे के आगे लावारिस छोड़ कर गायब हो गए। बालिका को रोते देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बालिका के परिजनों के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कुपोषित व बीमार नजर आ रही बालिका का अस्पताल मे उपचार चल रहा है, जहां चाइल्ड लाइन टीम बालिका की केयर कर रही है। वहीं परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम परिजनों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं…



Source link