डीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, जिससे कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहता है. इस दौरान स्कूली बच्चों और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है.
कांवड़ यात्रा के नाम पर हुड़दंग मचाने और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. श्रीनगर पुलिस ने रैश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग और मॉडिफाइड रेट्रो साइलेंसर लगाकर कान फोड़ू आवाज करने पर पिछले एक हफ्ते में 100 से भी ज्यादा बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की है.
हरिद्वार कांवड़ मेले में गंगा घाटों पर तैनात एसडीआरएफ के जवान गंगा में डूब रहे लोगों की जान बचा रहे हैं. बृहस्पतिवार को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग घटनाओं में एसडीआरएफ के जवानों ने चार का कांवड़ियों की जान बचाई. हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचे कावड़िया कांगड़ा घाट के पास स्नान कर रहे थे. तभी अचानक कांवड़िए पानी के तेज बहाव में बहने लगे और गहरे पानी की ओर चले गए. घाट पर तैनात एसडीआरएफ रखकर जवानों ने डीप डाइविंग और राफ्टिंग बोट के जरिए हरियाणा के तीन और एक हरिद्वार के स्थानीय युवक को पानी से बाहर निकाल कर उनका रेस्क्यू किया.
बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर लाखों की संख्या में कांवड़िए अयोध्या से जल लाकर चढ़ाएंगे. मंदिर परिसर और आसपास वर्षों से मेला लगता है, जहां पर हिंदू और मुस्लिम दोनों व्यापारी वर्षों से व्यापार करते चले आ रहे हैं, वहीं इस बार हिन्दू संगठन के नेता आज भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंचकर विशेष समुदाय के दुकानदारों का विरोध करने लगे, उनकी मांग थी कि विशेष समुदाय की दुकान मेले में न लगे, हिंदू संगठन के विरोध के बाद मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को शांत कराया.
