कितने छात्र हुए पास और फेल… गुरुजी के ACR में होगा जिक्र! बोर्ड परीक्षा से पहले टेंशन में उत्तराखंड के शिक्षक
Last Updated:
ACR Of Teachers Of Uttarakhand : उत्तराखंड में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होने वाली है. बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों में तनाव होना कोई नई बात नहीं है. लेकिन उत्तराखंड शिक्षा विभाग के नए फैसले से राज्य…और पढ़ें
Uttarakhand Board Exams: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की डेटशीट जारी होते ही छात्रों के बीच परीक्षा का माहौल गरमाने लगा है. 21 फरवरी से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी. इस साल 2,23,403 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं. बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है. इन परीक्षाओं के लिए एक ख़ास व्यवस्था की गई है.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस
शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने बताया कि विभाग का पूरा ध्यान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर है. बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण, शिक्षकों की प्रभावी तैनाती और परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. साथ ही, कई जगहों पर एक्स्ट्रा क्लास भी दी जा रही है. जिससे बच्चों का रिजल्ट अच्छा हो.
शिक्षकों की परफॉर्मेंस पर सख्त निगरानी
इस बार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की परफॉर्मेंस को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. अगर किसी स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब रहता है, तो इसका सीधा असर संबंधित शिक्षक की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) पर पड़ेगा. झरना कमठान ने साफ किया है कि छात्रों का बेहतर प्रदर्शन शिक्षकों के लिए जरूरी है.
छात्रों के सपनों को मिले पंख
परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है. बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई नई पहल की गई हैं. अतिरिक्त कक्षाएं, विशेष प्रशिक्षण, और शिक्षकों द्वारा दिए गए गाइडेंस से छात्रों को परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी.
सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होंगी परीक्षाएं
परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी. छात्रों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और अपने सभी दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है. शिक्षा विभाग की इस बार की कड़ी निगरानी और नई व्यवस्था से उम्मीद है कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2025 के नतीजे शानदार होंगे. इस नई व्यवस्था और प्रयासों से, शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए सफलता के रास्ते तैयार कर दिए हैं. अब देखना होगा कि शिक्षक और छात्र इस चुनौती को कैसे स्वीकार करते हैं.
Dehradun,Dehradun,Uttarakhand
January 15, 2025, 13:08 IST
कितने छात्र हुए पास और फेल… गुरुजी के ACR में होगा जिक्र!