Last Updated:
Dino Kingdom Dehradun: देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून में डाइनो किंगडम बच्चों के लिए एक अनोखा अनुभव है. यहां वे जुरासिक काल के विशाल डाइनासोर को नज़दीक से देख सकते हैं, उनकी सवारी कर सकते हैं और इंटरैक्टिव एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं. यह पार्क बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन का बेहतरीन संगम पेश करता है.
देहरादून. सर्दियों की छुट्टियां! यही वो समय होता है जब स्कूल की किताबों से फुरसत मिलती है, और बच्चों का मन रोमांच और मस्ती की तलाश में होता है. अगर आपके बच्चे भी घर के अंदर बोर हो रहे हैं, तो तैयार हो जाइए एक ऐसे सफ़र के लिए जो उन्हें सीधे लाखों साल पीछे, जुरासिक काल में ले जाएगा. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, मॉल ऑफ देहरादून ने एक असाधारण दुनिया बनाई है, जिसका नाम है- डाइनो किंगडम (Dino Kingdom). यह सिर्फ़ एक पार्क नहीं है; यह एक ऐसा एक्सपीरियंस है जहां 21वीं सदी के बच्चे, विलुप्त हो चुके डाइनासोर के विशाल संसार से रूबरू हो सकते हैं. साथ ही इसमें बच्चे कई तरह के डाइनासोर देखने के साथ ही उन पर सवारी कर सकते हैं. कई तरह की एक्टिविटी भी यहां करवाई जाती है.
बच्चों के लिए डायनासोर की सवारी
इस जगह बच्चे न केवल टायरानोसॉरस रेक्स या ट्राइसेराटॉप्स जैसे विशालकाय डायनासोर को करीब से देख सकते हैं, बल्कि विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए मॉडल्स पर सवारी का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं. यह अनुभव बच्चों के लिए जादुई और रोमांच से भरपूर होता है. डाइनो किंगडम में बच्चों के लिए कई तरह की मज़ेदार और सीखने वाली एक्टिविटी भी आयोजित की जाती हैं, जिससे उनका दिन ज्ञान और खेल से भरपूर हो जाता है. डाइनो किंगडम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिर्फ़ प्रदर्शनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करता है. यहां एनिमेट्रॉनिक (चलने-फिरने वाले) डाइनासोर इतने रियल लगते हैं कि बच्चे पल भर के लिए भूल जाते हैं कि वे मॉल में हैं.
बच्चों के लिए ‘परफेक्ट’ हॉलिडे स्पॉट
डाइनो किंगडम में शिक्षा के साथ मनोरंजन का मौका हैं. यह जगह बच्चों को भूगर्भिक इतिहास और इन अद्भुत जीवों के बारे में खेल-खेल में सिखाने का एक शानदार तरीका है. इस मॉल के भीतर स्थित होने के कारण यह जगह सुरक्षित है और यहां तक पहुंचना भी आसान है. पेरेंट्स शॉपिंग कर सकते हैं, जबकि बच्चे रोमांचक दुनिया का मज़ा ले सकते हैं. इसका टिकट आप book My show से बुक कर सकते हैं, 199 प्रति व्यक्ति टिकट है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
