छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई 5 को करेगी सीएम आवास का घेराव

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई 5 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेगी। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने रविवार को पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए बताया कि छात्रसंघ चुनाव को रोककर सरकार युवा पीढ़ी के साथ अन्याय कर रही है। छात्रसंघ चुनाव से युवा पीढ़ी में नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है और छात्रों को अपने हक की आवाज उठाने में मदद मिलती है। भाजपा सरकार बिना कोई ठोस कारण बताए चुनावों पर रोक लगाए बैठी है, जो युवा छात्रों के साथ अन्याय है। सरकार युवाओं से चुनावों में किए वादे को जल्दी निभाए, वरना ये युवा आक्रोशित होकर सरकार को सबक सिखाएंगे। 

हम सीएम आवास का घेराव कर अपनी मांग रखेंगे। सरकार ने मांग नही मानी तो आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश में जर्जर स्कूलों की हालत पर कहा कि हम खुद झालावाड़ का दौरा करके आए थे। सरकार समय रहते जर्जर स्कूलों की मरम्मत करा देती तो मासूम बच्चे काल के मुंह में नहीं समाते। राजस्थान में पर्ची सरकार युवाओं की अनदेखी नहीं करे, वरना युवा अपनी ताकत दिखाने को तैयार है।

By admin