Last Updated:
Nainital news : जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए मेरठ के दिनेश तलवार और उनकी पत्नी दिशा आधुनिक हठ योग कर रहे हैं. गौरतलब है कि तलवार दंपति जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए 400 शहरों की उल्टी पदयात्रा कर चुके हैं वहीं सरकारों को 1 लाख से अधिक चिट्ठियां भी लिख चुके हैं.
नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल में इन दिनों एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. मेरठ के रहने वाले दिनेश तलवार और उनकी पत्नी दिशा तलवार अपने अनूठे अंदाज से लोगों को चौंका रहे हैं. जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर यह दंपत्ति उल्टा पैदल चलते हुए नैनीताल पहुंचे हैं. बीते 30 सालों से यह परिवार पूरे देश में इसी अंदाज में पदयात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहा है.
तलवार दंपत्ति अब तक देश के 400 से अधिक शहरों की उल्टी पदयात्रा कर चुके हैं. साल 2010 में उन्होंने मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगातार 365 दिन तक रामधुन गाकर ज्ञापन दिया था. इसके अलावा अब तक वे सरकारों को करीब एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड भेज चुके हैं. उन्होंने बताया कि वे हर सरकार से पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें ठोस परिणाम नहीं मिला.
नैनीताल के मॉल रोड, पंत पार्क और आसपास की गलियों में जब तलवार दंपत्ति उल्टा चलते नजर आए तो लोग रुककर उन्हें देखने लगे. कई लोगों ने उनसे बातचीत कर उनकी मुहिम को समझा और समर्थन भी दिया. दिनेश तलवार ने बताया कि उनका परिवार, पत्नी दिशा, पुत्र यश भी इस अभियान में साथ दे रहे हैं. तलवार दंपत्ति ने बताया कि नैनीताल से आगे दिल्ली जंतर-मंतर तक उल्टी पदयात्रा करेंगे और वहां प्रधानमंत्री के नाम संदेश देंगे.
कब तक करेंगे उल्टी पदयात्रा?
दिनेश तलवार ने बताया कि जब तक प्रधानमंत्री उनसे मिलने का समय नहीं देते, उनकी पदयात्रा जारी रहेगी. 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके इस दंपत्ति को उम्मीद है कि मोदी सरकार उनकी बात सुनेगी और देश में जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा. स्कूल के बच्चों के बीच, बस, ट्रेन, मेरठ के किसी चौराहे पर तलवार दंपत्ति को लोगों को जागरूक करते हुए देखा जा सकता है. दिनेश बताते हैं कि जब तक प्रधानमंत्री मिलने का समय नहीं देते तब तक उनकी अपने परिवार के साथ उल्टी पदयात्रा जारी रहेगी.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें
