झारखंड : भीषण गर्मी से 10वीं के छात्र की मौत, परीक्षा के बाद केंद्र से आया था

पुलिस और स्कूल के अधिकारी पीड़ित को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

हजारीबाग:

झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद केंद्र से निकले 16वर्षीय एक दिव्यांग लड़के की कथित तौर पर भीषण गर्मी (scorching heat) से संबंधित जटिलताओं की वजह से मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि राज्य में गत कई दिनों से भीषण गर्मी  पड़ रही है और कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार चला गया है. पुलिस ने बताया कि मृत लड़के का नाम जमाली अख्तर था और वह पवित्र रमजान के महीने में ‘रोजा’ रखे हुए था. उन्होंने बताया कि अख्तर शनिवार अपराह्न चार बजकर 30 मिनट पर जैसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर आया बेहोश होकर गिर गया.

यह भी पढ़ें

By admin

Leave a Reply