ठंड का असर, जम्मू के स्कूलों में बढ़ाया गया शीतकालीन अवकाश
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को जम्मू के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां छह जनवरी तक बढ़ा दीं। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खराब मौसम के मद्देनजर जम्मू मंडल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाकर छह जनवरी तक कर दी हैं। आदेश में कहा गया है, ”कार्यक्रम के पालन में स्कूलों के प्रमुखों और शिक्षण स्टाफ की ओर से कोई भी चूक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।”
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चार और पांच जनवरी को मैदानी इलाकों में अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी, छह और सात जनवरी को मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने और आठ और नौ जनवरी को मैदानी इलाकों में आम तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।